पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • रग्बी प्लेयर सुरेंद्र से ट्रेनिंग पाकर बच्चे बने इंटरनेशनल खिलाड़ी

रग्बी प्लेयर सुरेंद्र से ट्रेनिंग पाकर बच्चे बने इंटरनेशनल खिलाड़ी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वनवासी कल्याण आश्रम, ओडिसा के क्रीड़ा उपाध्यक्ष सुरेन्द्र जैना के हिसार आने पर सोमवार को जीजेयू के हॉल में परिचय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला उपाध्यक्ष नीरज गुप्ता ने बताया कि सुरेन्द्र जैना दो दिन के प्रवास में हिसार पधारे हैं। हरियाणा प्रांत उपाध्यक्ष राम बाबू अग्रवाल ने बताया कि सुरेंद्र जैना एक इंटरनेशनल रग्बी प्लेयर हैं। उनका जन्म 5 अप्रैल 1986 में भुवनेश्वर ओडिसा में हुआ। कक्षा आठवीं से वो कबड्डी खेला करते थे और सन 2000 में जब वो कक्षा दसवीं में थे तो स्टेट कबड्डी खेलने कटक गए थे जहां पर उनकी मुलाकात रग्बी के कौच से हुई और उनको रग्बी खेलने की सलाह दी। 2004 मैं उन्हें कलकत्ता में रग्बी खेलना शुरू किया।

इंडियन टीम में उनके सलेक्शन के बाद उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय मैच खेले। 2005 लाहौर चैंपियनशिप में उनको गोल्ड मेडल मिला और उन्हें वाइस कैप्टन बनाया गया । उसके बाद कोलकाता जाकर उन्होंने सीनियर टीम के लिए तैयारी की और कोलकाता खेल में उनको मैन ऑफ़ द सीरीज़ मिला। सीनियर टीम को लेकर श्रीलंका, दुबई, थाईलैंड, न्यूजीलैंड, फिजी, फिलीपीन्स में खेला।

खिलाड़ियों की ट्रेनिंग के लिए छोड़ी नौकरी

2011 में उनका इंडियन आर्मी में चयन हो गया। नौकरी में रहते हुए वो इतना समय नहीं दे पा रहे थे, इसलिए बच्चों को रग्बी की ट्रेनिंग के लिए नौकरी भी छोड़ दी और छात्रावास में रहने लगे। आज वो बच्चे इंटरनेशनल खिलाड़ी बन चुके हैं कार्यक्रम में क्रीड़ा भारती हिसार से डाॅ. नारायण प्रसाद गिरी, हरियाणा प्रांत उपाध्यक्ष राम बाबू अग्रवाल, जिला अध्यक्ष सीए राम निवास अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष नीरज गुप्ता, सचिव अनिल कुमार, सह-मंत्री मनीष बिन्दल, सुशीला देवी, कुसुम, सीए पर्व गुप्ता, अजय सैनी, श्रवन बीडलान मौजूद रहे।

इंटरनेशनल रग्बी खिलाड़ी दो दिवसीय हिसार दौरे पर

खबरें और भी हैं...