पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • बडाला की महिला की मौत के मामले की जांच डीएसपी नरेंद्र कादयान को सौंपी

बडाला की महिला की मौत के मामले की जांच डीएसपी नरेंद्र कादयान को सौंपी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हरियाणा राज्य महिला आयोग की सदस्य सुमन बेदी ने सोमवार को आईजी संजय कुमार व डीसी अशोक कुमार मीणा के साथ बैठक की। इसमें बडाला की महिला की मौत के मामले में स्टेटस जाना गया। उन्होंने बताया कि पीड़ित पक्ष पुलिस जांच के प्रति असंतुष्ट हैं इसलिए जांच अधिकारी को बदलवाना चाहते हैं। आयोग की सदस्या के कहने के बाद आईजी ने इस मामले की जांच नारनौंद के डीएसपी जोगेंद्र राठी से हटाकर हांसी के डीएसपी नरेंद्र कादयान को सौंपी गई है।

गौरतलब है कि 29 मार्च को गांव बडाला में एक महिला का जहरीला पदार्थ खाने से हुए मौत गई थी। इस मामले को लेकर उन्होंने आईजी को बताया कि 30 मार्च को नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के समय और गांव बडाला में अंतिम संस्कार के समय मैं मौके पर मौजूद थी और इस दौरान पुलिस को दोषियों के फोन नंबरों की डिटेल निकलवाने तथा उनकी गिरफ्तारी के संबंध में विशेष रूप से कहा गया था। इस मामले में अभी तक न तो मृतका के सास-ससुर को गिरफ्तार किया गया और न ही पुलिस द्वारा उचित कार्रवाई की गई। पुलिस द्वारा केवल पति को गिरफ्तार किया गया है जबकि बाकियों को क्लीन चिट दे दी गई। पीडि़त परिवार भी लगातार यही कह रहा है कि पुलिस इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।

महिला आयोग की सदस्य सुमन बेदी ने आईजी व उपायुक्त से मुलाकात कर मामले का स्टेटस जाना

गलत व्यवहार पर पुलिस नहीं उठाती कठोर कदम

सुमन बेदी ने आईजी से कहा कि अन्य मामलों में भी महिलाओं से दुर्व्यवहार की शिकायतों पर पुलिस कठोर रुख नहीं अपनाती और इन घटनाओं को सामान्य घटनाओं के रूप में लेती है। इस प्रकार के बहुत कम मामलों में एफआईआर दर्ज की जाती है। आईजी ने कहा कि वे रेंज के सभी एसपी को निर्देश देंगे कि इस प्रकार की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए तुरंत मामला दर्ज करें और अपराधियों को तुरंत गिरफ्तार करें।

खबरें और भी हैं...