पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • द्रोणाचार्य अकेडमी में स्कॉलरशिप टेस्ट में अंकुश ने पाया प्रथम स्थान, मिला 1.50 लाख का ईनाम

द्रोणाचार्य अकेडमी में स्कॉलरशिप टेस्ट में अंकुश ने पाया प्रथम स्थान, मिला 1.50 लाख का ईनाम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार। स्थानीय द्रोणाचार्य अकेडमी में स्वर हाईएस्ट स्कॉलरशिप टेस्ट का आयोजन किया गया। इसमें 11वीं और 12वीं के नए छात्रों जो मेडिकल, नान मेडिकल, आइआइटी, एआइएमएस और एनईईटी के 250 छात्रों ने टेस्ट दिया। अकेडमी के चेयरमैन दीपक भारद्वाज ने बताया कि इस टेस्ट का परिणाम कल घोषित किया गया। इसमें प्रथम स्थान पर रहने वाले अंकुश शर्मा हिसार को 1 लाख 50 हजार रुपये का नकद ईनाम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले भिवानी के अभिषेक को को एप्पल लैपटाप व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले हिसार के आयुष गक्खड़ को एप्पल आइपैड इनाम के रूप में दिया गया। 4 से 28वें स्थान पर रहने वाले छात्रों को कोचिंग फीस में 25 फीसद डिस्काउंट दिया गया। टेस्ट आयोजन के दौरान मैथ अध्यापक चंदन व पूनम, बायोलोजी अध्यापक डा. धर्मबीर, कैमिस्ट्री अध्यापिका पूनम, फिजिक्स अध्यापक मंदीप व दीपक सहित अकेडमी का अन्य स्टाफ उपस्थित रहा।

एजुकेशन प्लस

खबरें और भी हैं...