मुकदमा नंबर 428 में रामपाल समेत 902 पेश
हिसार | सतलोक आश्रम प्रकरण में सोमवार को सेंट्रल जेल वन की अदालत में रामपाल सहित सैकड़ों आरोपियों की तीन अलग-अलग मुकदमों में पेशी हुई। देशद्रोह के मुकदमा नंबर 428 में रामपाल समेत 902 आरोपी पेश हुए। इस दौरान चार डाॅक्टरों की गवाही हुई है, जिनमें डाॅ. सतीश, डाॅ. महेंद्र, डाॅ. राजीव और डाॅ. नरेंद्र शामिल थे। इस मामले की अगली सुनवाई 7 मई को होगी। 429 में हत्या के मामले में रामपाल समेत 15 ने बयान दर्ज करवाए।