बरवाला से अपहृत 3 माह की बच्ची के कपड़े खेड़ी चौपटा में मिले, हत्या कर शव खुर्द-बुर्द करने का अंदेशा
बरवाला कस्बे से अपहृत तीन माह की बच्ची के कपड़े नारनौंद क्षेत्र के गांव खेड़ी चौपटा और कापड़ो के बीच खेतों में मिले हैं। सूत्रों की मानें तो पुलिस को अंदेशा है कि बच्ची की हत्या करके शव को खुर्द-बुर्द किया गया है। हालांकि देर रात तक उसकी तलाश जारी थी, उसकी बरामदगी के बाद सच्चाई सामने आएगी। ऐसे में पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो दंपति के हाव-भाव देखकर उन पर शक हुआ। इनसे सख्ती से पूछताछ करने पर सामने आया कि बच्ची के पिता को अपनी प|ी के चरित्र पर शक था। उनके बीच इस बात पर झगड़ा होता था। बच्ची का संदिग्ध हालातों में अपहरण होने से पहले भी उनमें विवाद हुआ था। फिलहाल पुलिस ने शक के आधार पर जांच को आगे बढ़ाकर जिन खेतों से कपड़े बरामद हुए हैं, वहां जाकर सर्च अभियान चलाया है। इस संवेदनशील मामले में पुलिस हर कदम फूंक-फूंककर रख रही है। हालांकि वारदात में संलिप्त आरोपी की गिरफ्तारी और बच्ची की बरामदगी के बाद सच्चाई सामने आएगी।गौरतलब है कि बरवाला से तीन माह की बच्ची का किसी ने घर से अपहरण कर लिया था। उसका पिता और मां बच्ची को घर में छोड़कर बाजार गए थे। जब लौटकर आए तो बच्ची गायब थी। ऐसे में मां की शिकायत पर पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज करके जांच शुरू की थी। सोमवार को नारनौंद के दो गांवों के बीच खेतों में बच्ची के कपड़े बरामद हुए हैं।