पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • तीन माह की बच्ची के अपहरण मामले में पिता गिरफ्तार, थैले में डालकर झाड़ियों में फेंका था

तीन माह की बच्ची के अपहरण मामले में पिता गिरफ्तार, थैले में डालकर झाड़ियों में फेंका था

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बरवाला कस्बे से अपहृत तीन माह की बच्ची के मामले में पुलिस ने बच्ची के आरोपी पिता को ही गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी को पुलिस बुधवार को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी। आरंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी पिता ने ही बच्ची का अपहरण किया था। पुलिस जांच में आया है कि आरोपी अपनी प|ी को स्कूटी सिखाने के बहाने से उसे बरवाला ले आया। बरवाला बस स्टैंड पर छोड़ने के बाद उसे वह बोला कि तुम यहीं ठहरो में किसी काम से जा रहा हूं, कुछ ही समय में आ जाऊंगा। वह वापस घर आ गया और सो रही बच्ची को थैले में डालकर ले आया। बीच रास्ते उसने बच्ची के कपड़े उतारे और उसे झाड़ियों में फेंक दिया। आरोपी ने हालांकि अभी तक पूछताछ में उसने ये कबूला है कि बच्ची को उसने जिंदा ही फेंका था मगर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो बच्ची नहीं मिली।

सोमवार को खेतों से मिले थे कपड़े

एसपी मनीषा चौधरी ने इस मामले में डीएसपी जयपाल के नेतृत्व में एसआईटी गठित की है। एसआईटी में इंस्पेक्टर सुनीता व एसएचओ देवेंद्र नैन हैं। एसपी ने एसआईटी से प्रतिदिन की अपडेट रिपोर्ट मांगी है। बताया जा रहा है कि पिता ने ऐसी करतूत प|ी के चरित्र पर शक करने के चलते की है। उनका इसी बात को लेकर कई बार झगड़ा भी होता था। बच्ची का संदिग्ध हालातों में अपहरण होने से पहले भी उनमें विवाद हुआ था। पुलिस को सोमवार को तीन माह की बच्ची के कपड़े खेतों से मिले थे। गौरतलब है कि बरवाला से तीन माह की बच्ची का किसी ने घर से अपहरण कर लिया था। उसका पिता और मां बच्ची को घर में छोड़कर बाजार गए थे। जब लौटकर आए तो बच्ची गायब थी। ऐसे में मां की शिकायत पर पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज करके जांच शुरू की थी।

शक के आधार पर पकड़ा : डीएसपी

बच्ची के पिता को शक के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। उसे बुधवार को कोर्ट में पेश कर रिमांड मांगा जाएगा। जांच की जा रही है जिसमें मामले का खुलासा हो पाएगा।\\\'\\\' जयपाल, डीएसपी।

खबरें और भी हैं...