पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • मुलतानी चौक के पास डेयरी में जा रहे मालिक को मारी दो गोलियां

मुलतानी चौक के पास डेयरी में जा रहे मालिक को मारी दो गोलियां

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सैनियान मोहल्ला से मुलतानी चौक पार्क के पास दूध डेयरी में जा रहे व्यक्ति विरेंद्र को सैनियान मोहल्ला के दो युवकों ने बीच रास्ता रोककर गोली मार दी। विरेंद्र को दो गोलियां लगी हैं। जिसमें से एक दायीं जांघ पर व दूसरी गुप्तांग पर। परिजनों ने उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। व्यक्ति की हालात गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने विरेंद्र के बयान पर सैनियान मोहल्ला के ही दो युवक जिनमें राहुल व मुकेश के खिलाफ हत्या प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस को दी शिकायत में घायल विरेंद्र ने बताया कि उसकी मुलतानी चौक पार्क के पीछे पशु डेयरी है। वह मंगलवार सुबह 4 बजे अपनी बाइक लेकर सैनियान मोहल्ला से पशु डेयरी में जा रहा था। मुलतानी चौकी के पास ही उसे सैनियान मोहल्ला निवासी राहुल उर्फ बीबा व मुकेश ने रोक लिया। उन्होंने पहले उसके साथ मारपीट की, दोनों के हाथों में हथियार थे। आरोप है कि इनमें से एक ने पिस्तौल निकाली और तीन फायर कर दिए। एक फायर खाली निकल गया और इनमें से एक गोली दायीं जांघ तथा एक गोली गुप्तांग पर लगी। गोली मारने के बाद जब वह चिल्लाया तो उसका दोस्त बिंदु उसकी सहायता के लिए भागकर आया। आरोपी वारदात के बाद मौके से भाग निकले और भागते हुए जान से मारने की धमकी दी।

खबरें और भी हैं...