पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • जीजेयू के दीनदयाल उपाध्याय कंप्यूटर एंड इंफोर्मेटिक्स सेंटर भवन का उद्घाटन

जीजेयू के दीनदयाल उपाध्याय कंप्यूटर एंड इंफोर्मेटिक्स सेंटर भवन का उद्घाटन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार | जीजेयू के दीनदयाल उपाध्याय कंप्यूटर एंड इंफोर्मेटिक्स सेंटर की नई इमारत का उद्घाटन मंगलवार को नालंदा विश्वविद्यालय के चांसलर डाॅ. विजय भटकर पदमभूषण ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने की। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव डाॅ. अनिल कुमार पुंडीर, अधीक्षक अभियंता डाॅ. अशोक अहलावत व यूनिवर्सिटी कम्प्यूटर एंड इन्फोर्मेटिक्स सेंटर के निदेशक मुकेश अरोड़ा, परीक्षा नियंत्रक प्रो. यशपाल सिंगला, संकायों के अधिष्ठाता, विभागाध्यक्ष, अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे। यह इमारत भारत सरकार के राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान के अनुदान से निर्मित हुई है। विश्वविद्यालय के अधीक्षक अभियंता अशोक अहलावत ने बताया कि दीनदयाल उपाध्याय कंप्यूटर एंड इंफोर्मेटिक्स सेंटर की नई इमारत आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है।

खबरें और भी हैं...