नई सब्जी मंडी यूनियन कार्यकारिणी का विस्तार, बलवंत व प्रह्लाद बने संरक्षक
हिसार | नई सब्जी मंडी यूनियन की बैठक ओमप्रकाश राड़ा की अध्यक्षता में हुई। इसमें कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। कार्यकारिणी में बलवंत सैनी व प्रह्लाद सैनी को संरक्षक, योगेश वधवा को उपप्रधान, नरेंद्र कुमार सैनी को महासचिव, ओंकार सैनी को सचिव, रघुबीर सिंह बागड़ी को वित्त सचिव व कृष्ण तसीड़ को मीडिया प्रभारी चुना गया। सत्यवान सैनी, राजेश सैनी, ओमप्रकाश वर्मा, विनोद कुमार नागपाल, बुधराम गुर्जर, सूबेसिंह सैनी, मनोज कुमार, रोशन लाल सैनी, सुल्तान सिंह सैनी, मुनीष कुमार सैनी, पं. श्याम लाल को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया। बैठक के बाद सभी पदाधिकारी एकत्रित होकर मार्केट कमेटी चेयरमैन महाबीर जांगड़ा से मिले। महाबीर जांगड़ा ने जल्द ही समस्याओं को दूर करवाने का आश्वासन दिया। सब्जी मंडी यूनियन ने मार्केट कमेटी सचिव व कार्यकारी अभियंता से मिलकर सीवरेज व पानी की समस्या से अवगत कराया। मासाखोरों के लिए शेड के अंदर लाइट शुरू करवाने पर भी चर्चा हुई थी।