मांगों को लेकर बिजली कर्मचारी 19 अप्रैल को देंगे यूनिट स्तरीय धरना
सर्व कर्मचारी संघ से संबंधित ऑल हरियाणा पावर कारपोरेशन वर्कर्स यूनियन की हिसार यूनिट नंबर 2 की कार्यकारिणी की मीटिंग सर्कल कार्यालय राजगढ़ रोड रेस्ट हाउस में यूनिट प्रधान राजकुमार भानखड़ की अध्यक्षता में हुई। मीटिंग का संचालन यूनिट प्रैस सचिव अशोक सैनी ने किया। मीटिंग को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने बताया की हरियाणा सरकार व बिजली निगम प्रशासन बिजली निगमों में कार्यरत कर्मचारियों के हितों की अनदेखी कर रही है। उन्होंने बताया कि कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, समान काम समान वेतन देने, निजीकरण, आउटसोर्सिंग व ठेकेदारी प्रथा को समाप्त करने, आदि मांगों को लेकर 19 अप्रैल को यूनिट स्तरीय धरना/प्रदर्शन करते हुए कार्यकारी अभियन्ता के माध्यम से सरकार को मांगपत्र दिया जाएगा।