पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • सुनीता बनी प्राइवेट स्कूल संघ महिला विंग की अध्यक्ष

सुनीता बनी प्राइवेट स्कूल संघ महिला विंग की अध्यक्ष

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार | हरियाणा प्राइवेट स्कूल संघ की प्रदेश स्तरीय बैठक प्रदेशाध्यक्ष सत्यवान कुंडू की अध्यक्षता में हुई। इसमें सुनीता रेड्डू को महिला प्रदेशाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। इससे पूर्व संघ के वरिष्ठ उपप्रधान संजय धत्तरवाल ने सुनीता रेड्डू का नाम प्रस्तावित किया। जिस पर सभी ने अपनी सहमति जताई। संघ के प्रांतीय संरक्षक तेलूराम रामायणवाला व प्रदेशाध्यक्ष सत्यवान कुंडू ने सुनीता रेड्डू को अध्यक्ष पद की शपथ दिलाई। रेड्डू ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई हैं, वे उसे पूरी ईमानदारी से निभाएंगी और महिलाओं से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते ह़ुए उनकी आवाज सरकार तक पहुंचाने की कोशिश की जाएगी। विदित हो कि सुनीता रेड्डू भाजपा हिसार जिला की सचिव भी है। इस अवसर पर अजीत यादव, सुभाष भानखड़, मैनपाल सोनी, नरेंद्र सेठी, रविंद्र नांदल, पवन राणा, घनश्याम शर्मा, भूपेंद्र सिंह, सतबीर गढ़वाल, हरिसिंह, ब्रह्मप्रकाश सैनी, सतीश तंवर, अजय खुडिया, होशियार सिंह भ्याण, रवि बिश्नोई, विरेंद्र बामल, धर्मवीर भ्याण, ईश्वर इन्सां, महिपाल रेड्डू सहित सैकड़ों स्कूल संचालक मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...