भारत स्वाभिमान पतंजलि योग समिति 29 अप्रैल को करेगी 111 कुंडीय यज्ञ
हिसार | भारत स्वाभिमान पतंजलि योग समिति, महिला पतंजलि योग समिति, युवा भारत एवं पतंजलि किसान सेवा समिति 29 अप्रैल को 111 कुंडीय विराट एवं सामूहिक यज्ञ सीएवी हाई स्कूल में आयोजित किया जाएगा। 29 अप्रैल को होने वाले विराट यज्ञ कार्यक्रम के लिए नि:शुल्क रजिस्ट्रेशन किए जा रहे हैं। बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में वीरेंद्र बडाला ने कहा कि यह कार्यक्रम पर्यावरण शुद्धि के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा। बड़ाला ने कहा कि आज की जीवन शैली में पाश्चात्य प्रभाव एवं वाहनों में दिन प्रतिदिन वृद्धि पेड़ों की अंधा धुंध कटाई के कारण वातावरण दूषित होता जा रहा है। पत्रकार वार्ता में यज्ञ की महत्ता बताते हुए विनय मल्होत्रा व डाॅ. सत्या सावंत ने बताया कि अग्नि में जब कोई वस्तु गिरती है तो उसके गुणों में हजारों गुणा वृद्धि हो जाती है। यज्ञ में भी जब घी व अन्य रोग नाशक औषधियों से आहुतियां दी जाती है तो उनके गुणों में हजारों गुणा वृद्धि हो जाती है तथा पर्यावरण से नाकारात्मक उर्जा नष्ट हो जाती है। इस दौरान जीसी नारंग ने मल्होत्रा ने अनेक उदाहरणों के माध्यम से यज्ञ का महत्व बताया। इस अवसर पर उर्मिल रुहिल, कविता, रैना, सीमा मल्होत्रा, नमिता, वंदान मल्होत्रा, डाॅ. सत्या सांवत, विनय मल्होत्रा, बलराज मलिक, जीसी नारंग, सुनील कक्कड़, राजेश चौधरीवास, संजीव शर्मा, सरजीत साहू आदि रहे।
पतंजलि याेगपीठ के सदस्यों के साथ डॉ. सत्या सावंत प्रेस वार्ता करते हुए।