पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • जागो इंडिया जागो संस्था ने जैन गर्ल्स स्कूल में छात्राओं को सिखाया सेल्फ डिफेंस

जागो इंडिया जागो संस्था ने जैन गर्ल्स स्कूल में छात्राओं को सिखाया सेल्फ डिफेंस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार | जागो इंडिया जागो संस्था द्वारा नागोरी गेट स्थित जैन गर्ल्स सी.से. स्कूल में तीन दिवसीय सेल्फ डिफेंस कैंप का आयोजन किया गया। संस्था के अध्यक्ष जितेंद्र आर्य ने बताया कि शिविर में सेल्फ डिफेंस कोच सूरज कुमार ने छात्राओं को सेल्फ डिफेंस के गुर सिखाए। जितेंद्र आर्य ने बताया कि आज के दौर में लड़कियों को शिक्षा के साथ-साथ आत्म रक्षा की ट्रेनिंग देना भी बेहद जरूरी हो गया है। इसलिए माता-पिता व शिक्षकों को लड़कियों को इसे अनिवार्य रूप से देकर उन्हें आत्म निर्भर बनाना चाहिए। सेल्फ डिफेंस कोच सूरज कुमार ने बताया कि इस तीन दिवसीय शिविर में सेल्फ डिफेंस से जुड़ी विभिन्न ट्रिक सिखाई गई और मुसीबत के समय में कैसे खुद को बचाकर दूसरे पर हमला करना है इस बारे में छात्राओं को प्रशिक्षित किया गया।

खबरें और भी हैं...