पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

संसार की माया स्वप्न के समान: अरविंद

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार | हमारी लगन प्रभु के चरणों में हो और गुरु के प्रति हमारी अथाह श्रद्धा होनी चाहिए, तभी भगवान मिलता है। ये उद्गार प्रयाग वाले स्वामी अरविन्द महाराज ने व्यक्त किए। स्वामी जी पटेल नगर मार्किट स्थित शिव पार्क में आयोजित रामकथा में प्रवचन दे रहे थे। इसका आयोजन शिवा शक्ति मन्दिर, गोमाता उपचार केन्द्र, सनातन धर्म सेवा समिति व पटेल नगर मार्किट द्वारा किया जा रहा है। इससे पूर्व गोसेवा आयोग के चेयरमैन भानीराम मंगला, विद्या सागर वाईस चेयरमैन, नरेश अग्रवाल, विनोद गुप्ता, भाजपा नेता लक्ष्मीनारायण गुर्जर व संजीव रेवड़ी ने दीप प्रज्जवलित किया। अरविंद महाराज ने कथा में केवट प्रसंग की व्याख्या करते हुए कहा कि अयोध्या में राम राज्य स्थापित करने में केवल पहला व्यक्ति बना। हालांकि अयोध्या में राम राज्य 14 वर्षों बाद गंगा घाट से प्रारंभ हुआ था। प्रभु राम का वन गमन प्रभु की ही लीला थी। जगत को देने वाले दाता जब भक्त केवट से नाव मांगते हैं तो केवट धन्य हो जाता है। इस अवसर पर सुंदर भजन प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में संतोष शास्त्री, गुलशन महाजन, भीम महाजन, डॉ. महेंद्र जुनेजा, सतपाल मधु, गोबिंद मधु, डॉ. महीपाल मुंजाल, नरेंद्र शर्मा, महेंद्र ठकराल, राम कामरा, पीडी तंवर, राम प्रकाश मजोका, रामप्रकाश अरोड़ा, गुलशन व सुशील सिंधवानी आदि उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...