पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • ऊर्जा संरक्षण में सराहनीय योगदान पर 3 लाख रुपए तक का नकद पुरस्कार, 1 जून तक करें आवेदन

ऊर्जा संरक्षण में सराहनीय योगदान पर 3 लाख रुपए तक का नकद पुरस्कार, 1 जून तक करें आवेदन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ऊर्जा संरक्षण के लिए उत्कृष्ट सहयोग व सराहनीय कार्य करने वाले बड़े एवं छोटे उद्योगों, सरकारी व अर्ध सरकारी भवनों, नगरपालिका, नगर परिषदों, सरकारी अस्पतालों, शिक्षण संस्थानों, वाणिज्यिक भवनों, ऊर्जा दक्षता ब्यूरो के तहत स्टार रेटिंग भवनों तथा व्यक्तिगत श्रेणी में लाखों रुपए के पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। इसके लिए 1 जून तक अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय में आवेदन किया जा सकता है। नवीकरणीय ऊर्जा के संयंत्रों व उपकरणों को प्रोत्साहित करने के लिए यह कार्य किया जा रहा है। एडीसी एएस मान ने कहा कि ऊर्जा संरक्षण के क्षेत्र में नये-नये कार्य, खोज व तकनीक विकसित करने में सहयोग किया हो, उसे इस साल भी नकद पुरस्कार, प्रशंसा-पत्र व शील्ड देकर सम्मानित किया जाएगा।

प्रशंसा-पत्र व शील्ड देकर सम्मानित करेगा प्रशासन, आवेदन के लिए उपायुक्त कार्यालय में करें संपर्क

यह है पुरस्कार की फेहरिस्त

1 मेगावाट से अधिक लोड वाले बड़े उद्योगों को प्रथम पुरस्कार के रूप में 3 लाख रुपए।

द्वितीय पुरस्कार 2 लाख रुपए का पुरस्कार।

1 मेगावाट से कम लोड वाले छोटे उद्योगों को प्रथम पुरस्कार 2 लाख रुपए।

द्वितीय पुरस्कार 1 लाख रुपए दिया जाएगा।

पांच हजार वर्गफुट क्षेत्र में बने तथा 500 किलोवाट से अधिक लोड वाले सरकारी भवनों की श्रेणी, जिनमें एलईईडी, ग्रीन बिल्डिंग, गृहा रेटिड या ईसीबीसी अनुसार हों, को ऊर्जा संरक्षण के लिए प्रथम पुरस्कार 2 लाख रुपए तथा द्वितीय पुरस्कार 1 लाख रुपए दिया जाएगा।

इसी श्रेणी के 500 किलोवाट से कम के भवनों को प्रथम पुरस्कार 1 लाख रुपए व द्वितीय पुरस्कार 50 हजार रुपए दिया जाएगा।

व्यावसायिक भवनों की श्रेणी में शॉपिंग माल, प्लाजा, होटल, अस्पताल, कॉरपोरेट, रिसॉर्ट आदि जिनमें एलईईडी, ग्रीन बिल्डिंग, गृृहा रेटिड या ईसीबीसी अनुसार भवन बना हो तथा जिनका कुल लोड 1 मेगावाट या अधिक हो, को ऊर्जा संरक्षण के लिए प्रथम पुरस्कार 2 लाख रुपए।

द्वितीय पुरस्कार 1 लाख रुपए दिया जाएगा।

संस्था, संगठन व रिहायशी भवनों की श्रेणी में, 30 किलोवाट से अधिक लोड वाले निजी स्कूल, महाविद्यालय, शिक्षण विश्वविद्यालय, सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल, महाविद्यालय, विश्वविद्यालय एवं संगठन को प्रथम पुरस्कार 2 लाख रुपए व द्वितीय पुरस्कार 1 लाख रुपए दिया जाएगा।

50 किलोवाट से अधिक लोड धारक आवासीय भवन या सोसायटी को 50 हजार रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा।

नई तकनीकी पर 2 लाख तक का पुरस्कार

नवोत्थान, नई तकनीक, नवोत्थान प्रचार के साथ आरएंडडी परियोजनाएं, ऊर्जा संरक्षण में अनुसंधान एवं नवाचार, ऊर्जा दक्षता, उपशिष्ट ऊर्जा एवं ऊर्जा नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों, संस्थाओं को प्रथम पुरस्कार 2 लाख रुपए व द्वितीय पुरस्कार 1 लाख रुपए दिया जाएगा। पुरस्कारों के लिए नामांकन निर्धारित प्रफोर्मा में 1 जून तक अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय हिसार में जमा करवाए जा सकते हैं। निर्धारित प्रारूप वेबसाइट www.hareda.gov.in से डाउनलोड किए जा सकते हैं। अंतिम तिथि के बाद कोई भी नामांकन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

खबरें और भी हैं...