बलात्कारियों को 6 महीनों में दो फांसी की सजा : अनूप सिंह
हिसार | बलात्कारियों को फांसी की सजा की मांग को लेकर क्रांतिमान पार्क में दूसरे दिन भी अनशन जारी रहा। अनशन पर बैठी नवीन ढाका ने मांग की कि देश में फास्ट ट्रैक कोर्ट बने जिसमें बलात्कार संबंधी केसों का जल्दी निपटारा करके 6 महीनों से पहले अपराधियों को सजा सुनिश्चित हो। अनूप सिंह और नवीन ढाका ने कहा कि जब देश में नोट बंदी जैसा बड़ा फैसला रातोंरात लिया जा सकता है तो बलात्कारियों को 6 महीनों में फांसी की सजा का कानून क्यों नहीं बनाया जा रहा है। देश में लगातार हो रही रेप व दरिंदगी की घटनाओं से पूरा देश शर्मसार हो रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले 6 दिनों से दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्षा स्वाति जयहिंद राजघाट पर अनशन कर रही हैं। केंद्र की सरकार चुप है। इस अवसर पर राजीव सरदाना, जगदीश राय, मनभरी, सविता नंदा, विजय फौजी, परमजीत क्रांति, राजेन्द्र भारती, निर्मल, हरपाल क्रान्ति, अजय ढाका, अनिल डाहौला, वेनू जैन, संजय सातरोड, अजीत सांगवान और देवेंद्र मौजूद रहे।