पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • कृषि कार्मिकों की मांगों को लेकर दिल्ली में भूख हड़ताल पर बैठे कर्मचारी

कृषि कार्मिकों की मांगों को लेकर दिल्ली में भूख हड़ताल पर बैठे कर्मचारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार। केंद्रीय संयुक्त कर्मचारी परिषद के आह्वान पर भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के अंतर्गत 108 संस्थानों तथा 625 कृषि विज्ञान केंद्र के कार्मिकों की नीतिगत मांगों को लेकर राष्ट्रीय अश्व अनुसंधान केंद्र हिसार के डीडी शर्मा किसान भवन दिल्ली के सामने भूख हड़ताल पर बैठे। शर्मा ने कहा कि जब तक कार्मिकों की मांगें नहीं मानी जाएंगे तब तक वे भूख हड़ताल पर रहेंगे।

कार्मिकों की मुख्य मांगों में यूनियन कैबिनेट के निर्णय 1997 की अनुपालन न होना, पिछले तीन वर्षों से बोनस ना मिलना, यूनिफार्म स्थानांनतरण की पॉलिसी से वंचित रखना, तकनीकी सेवा नियमावली की विसंगतियों को दूर करना, कैडर रिव्यू इत्यादि शामिल हैं। बोनस के बारे में वे प्रधानमंत्री को भी पत्र लिख चुके हैं। केन्द्र सरकार द्वारा भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के अंतर्गत 108 संस्थानों व 625 कृषि विज्ञान केंद्र के कार्मिकों के मौलिक अधिकारों का हनन किया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...