पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • मार्केट कमेटी चेयरमैन ने किया सब्जी मंडी का दौरा, समस्याओं को भी जाना

मार्केट कमेटी चेयरमैन ने किया सब्जी मंडी का दौरा, समस्याओं को भी जाना

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार | मार्केट कमेटी के चेयरमैन महावीर जांगड़ा ने बुधवार को सब्जी मंडी का दौरा कर वहां की समस्या जानी और उन्हें दूर करने की आश्वासन दिया। उनके साथ नई सब्जी मंडी यूनियन के प्रधान ओमप्रकाश राड़ा व अन्य आढ़ती भी साथ थे। इस दौरान चेयरमैन महावीर जांगड़ा ने ओमप्रकाश राड़ा के साथ जाकर सभी मासाखोरों की समस्याएं सुनीं व उनके शेड का दौरा किया व उनकी समस्याओं को जल्द ही हल करवाने का आश्वासन दिया। आढ़तियों ने सीवरेज, पानी व सुलभ शौचालय की समस्या उनके सामने रखी। चेयरमैन ने सभी आढ़तियों को जल्द सारी समस्याओं काे हल करवाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर बलवंत सैनी, प्रह्लाद सैनी, उपप्रधान योगेश वधवा, नरेंद्र कुमार सैनी, ओंकार सैनी, रघुवीर सैनी, सुमित सैनी व मीडिया प्रभारी कृष्ण तसीड़, सत्यवान सैनी, राजेश सैनी बंटी, ओमप्रकाश वर्मा, रोशन लाल सैनी, विनोद कुमार नागपाल, बुधराम गुर्जर, सूबे सिंह सैनी, मनोज कुमार, सुल्तान सिंह सैनी, मुनीष कुमार सैनी, पंडित श्याम लाल शर्मा, सुरजीत गुर्जर, नरेश सैनी आिद मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...