- Hindi News
- Local
- Haryana
- Hisar
- लघु सचिवालय के गेट पर शव रखकर हत्यारोपियों की गिरफ्तारी को लेकर रावलवास खुर्द के ग्रामीणों ने दो घंटे तक किया प्रदर्शन
लघु सचिवालय के गेट पर शव रखकर हत्यारोपियों की गिरफ्तारी को लेकर रावलवास खुर्द के ग्रामीणों ने दो घंटे तक किया प्रदर्शन
रावलवास खुर्द में वेद प्रकाश के हत्यारों की गिरफ्तारी को लेकर बुधवार को ग्रामीणों ने परिजनों के साथ लघु सचिवालय के गेट पर शव रखकर दो घंटे तक प्रदर्शन किया। इसके बाद मौके पर पहुंचे डीएसपी सिद्धार्थ ढांडा एवं नायब तहसील दार द्वारा आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के आश्वासन के बाद परिजन शव गांव ले गए। इससे पहले परिजनों ने गांव में शव रखकर न सिर्फ हंगामा काटा बल्कि रोड जाम करने का भी प्रयास किया। सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद बुधवार को सुबह परिजन शव लेकर गांव पहुंचे। तो ग्रामीणों में आक्रोश पनप गया। ग्रामीणों ने हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। ग्रामीण रोड जाम करने की तैयारी में थे। इसी दौरान जानकारी होते ही बालसमंद चौकी की पुलिस भी पहुंच गई। परिजनों ने रोड जाम करने की कोशिश की। पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर भेज दिया। लेकिन बिफरे हुए परिजनों ने पुलिस की सुनवाई न करते हुए शव को एक गाड़ी में डाल लिया और हिसार सचिवालय परिसर पहुंच गए। शव के पीछे-पीछे ही चौकी की पुलिस भी पहुंच गई। लेकिन बाद में पुलिस अधिकारियों से मामला शांत करा दिया।
लघुसचिवालय के बाहर रावलवास गांव के लोग डेड बॉडी रखकर विरोध प्रदर्शर करते हुए।
ये है पूरा मामला
रावलवास खुर्द में वेद प्रकाश(50) की गांव के रामकुमार एवं उसके साथियों ने झगड़े के दौरान ईंट मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस के मुताबिक वेद प्रकाश खेती करता था। हत्यारोपी रामकुमार के यहां कोई रिश्तेदार आया था। वेद प्रकाश के घर के पास रामकुमार का रिश्तेदार नशे में गिर गया। रामकुमार शक था कि वेद प्रकाश ने उसके रिश्तेदार के साथ मारपीट की है। इसी बात रामकुमार एवं उसके तीन अन्य सहयोगियों ने वेद प्रकाश के साथ झगड़ कर लिया। झगड़े में उसकी ईंट मार दी। जिससे वह घायल हो गया और अस्पताल में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों के बयान पर रामकुमार एवं उनके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।