एबीवीपी के नगर अध्यक्ष डॉ. मोहित तो मंत्री बनीं पिंकी
हिसार | अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की विशेष बैठक प्रांत मंत्री सुनील भारद्वाज की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग संघचालक पवन भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान नगर कार्यकारिणी का पुनर्गठन करते हुए डॉ. मोहित आनंद को नगर अध्यक्ष व पिंकी लूथरा को नगर मंत्री का दायित्व सौंपा। वहीं डॉ. राजेश गौतम, डॉ.सचिन अहलावत, डॉ. नितिन भारद्वाज, विष्णु दास व सीमा मान को उपाध्यक्ष जबकि मनोज सैनी, साहिल शीला, मोनिका रानी, अनमोल, रूपेश कुमार, प्रवेश पहलवान को नगर सहमंत्री तथा डॉ.रघु धुवन को कोषाध्यक्ष बनाया गया।