प्राइवेट स्कूल संचालक मान्यता की मांग को लेकर करेंगे प्रदर्शन
प्राइवेट स्कूलों से जुड़े विभिन्न मुद्दों व समस्याओं को लेकर प्राइवेट स्कूल संचालक 20 अप्रैल से विरोध प्रदर्शन करेंगे। हिसार में प्राइवेट स्कूल संचालक क्रांतिमान पार्क में एकत्र होंगे और प्रदर्शन करते हुए लघुसचिवालय जाकर डीसी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपेंगे। कुंडू ने कहा कि नियम 134ए के मामले में भी सरकार अभिभावकों व स्कूल संचालकों को लड़वाने का काम कर रही है। कुंडू ने कहा कि प्राइवेट स्कूल संघ हिसार के बाद 23 अप्रैल को भिवानी में, 24 को रेवाड़ी में, 30 को अप्रैल को रोहतक में, 2 मई को सिरसा में प्रदर्शन करेगा।
ये हैं मुख्य मांगें
1. शिक्षा नियमावली का सरलीकरण करके सभी अमान्यता, एग्जिस्टिंग, परमिशन व अस्थायी मान्यता प्राप्त स्कूलों को स्थायी मान्यता दी जाए।
2. नियम 134ए के तहत दाखिल होने वाले गरीब बच्चों के बैंक खाते में सीधे 2300 रुपए प्रति महीना डाले जाएं ताकि वो अपनी फीस देकर मनपसंद स्कूल में दाखिला ले सके।
3. स्कूल बसों पर लगाए गए टैक्स को माफ किया जाए व बस पासिंग के नियमों को सरल बनाया जाए।
4. स्थायी मान्यता प्राप्त स्कूलों पर लगाए दो हजार प्रतिवर्ष की निरंतरता फीस को खत्म किया जाए तथा अस्थायी संबद्धता को घटाकर कम किया जाए।