पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • एनएसयूआई के प्रदेशाध्यक्ष दिव्यांशु को दिखाए काले झंडे

एनएसयूआई के प्रदेशाध्यक्ष दिव्यांशु को दिखाए काले झंडे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एनएसयूआई के सदस्य फव्वारा चौक पर काले झंडे दिखाकर प्रदर्शन करते हुए।

हिसार | एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष को विश्वास में लिए बिना सीआर लॉ कॉलेज का प्रधान मनोनीत करना एनएसयूआई के प्रदेशाध्यक्ष एनसयूआई प्रदेशाध्यक्ष दिव्यांशु बुद्धिराजा को महंगा पड़ा। जिले के एनएसयूआई पदाधिकारियों ने बुधवार को प्रदेशाध्यक्ष दिव्यांशु के आगमन पर काले झंडे दिखाते हुए अपना विरोध जताया। इसके साथ ही पदाधिकारियों ने यह भी जता दिया कि जिलास्तर पर प्रदेशाध्यक्ष की कोई मनमानी नहीं चलने दी जाएगी। एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष विक्रम सिंघरान ने कहा कि जिले के कॉलेजों में प्रधान घोषित करना जिला प्रधान के अधिकार क्षेत्र में आता है। लेकिन संगठन के प्रदेशाध्यक्ष दिव्यांशु ने बिना उनकी किसी जानकारी के सीआर लॉ कॉलेज दोबारा प्रधान घोषित कर दिया, जो उनकी ओछी मानसिकता को दर्शाता है।

खबरें और भी हैं...