पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • डीपीएस में खसरा एवं रूबैला टीकाकरण अभियान पर सेमिनार

डीपीएस में खसरा एवं रूबैला टीकाकरण अभियान पर सेमिनार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार | दिल्ली पब्लिक स्कूल में डाॅ. तरूण ने ’’खसरा एवं रूबैला टीकाकरण अभियान’’ के अंतर्गत एक सेमिनार का आयोजन किया। इसमें खसरा एवं रूबैला के कारण एवं निवारण संबंधित जानकारी दी। डाॅ. तरूण ने बताया कि टीकाकरण की सही आयु 9 माह से 15 वर्ष है। उन्होंने बताया कि खसरा एक जानलेवा बीमारी है जोकि बच्चों में अंपगता और मृत्यु के कारणों में से एक है। खसरा बच्चे को निमोनिया, दस्त और दिमागी संक्रमण जैसी जीवन के लिए घातक जटिलताओं के प्रति संवेदनशील बना सकता है। उन्होंने कहा कि अध्यापक विद्यालय में टीकाकरण के प्रति सकारात्मक व उत्साहवर्धक माहौल बनाने में अहम् भूमिका निभाएं।

खबरें और भी हैं...