पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • मेयर के ऑब्जेक्शन के बाद ठेकेदार ने निर्माण में चिकनी मिट्‌टी लगाई

मेयर के ऑब्जेक्शन के बाद ठेकेदार ने निर्माण में चिकनी मिट्‌टी लगाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार | शांतिनगर में निर्माणाधीन लाइब्रेरी के निर्माण कार्य में बालू मिट्टी के स्थान पर चिकनी मिट्टी डालने का कार्य शुरू हो गया है। मेयर शकुंतला राजलीवाला के ऑब्जेक्शन के बाद निर्माण सामग्री में परिवर्तन किया गया है। ऐसे में निगम अधिकारी शहर में विकास कार्यों के निरीक्षण में औपचारिकताएं कर रहे हैं। क्योंकि ठेकेदारों के कार्यों में जो भी खामियाें के मामले सामने आए हैं वे जनता या मेयर की तरफ से ऑब्जेक्शन के बाद सामने आए हैं। बता दें कि शांतिनगर में लाइब्रेरी निर्माणाधीन है। मेयर ने निरीक्षण के दौरान पाया कि वहां बालू मिट्टी डाली जा रही है। उन्होंने इस पर अधिकारियों की क्लास लगाई तो ठेकेदार के कारिंदों ने बिल्डिंग की छत व फर्श में से बालू मिट्टी निकालनी पड़ी। जहां अब चिकनी मिट्टी डालने का कार्य शुरू किया गया है।

खबरें और भी हैं...