पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • शिक्षामंत्री के समक्ष उठाई गांव के स्कूल को अपग्रेड करने की मांग

शिक्षामंत्री के समक्ष उठाई गांव के स्कूल को अपग्रेड करने की मांग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार | गांव सीसवाला के राजकीय स्कूल को अपग्रेड करने की मांग फिर जोर पकड़ गई है। ग्रामीणों की मांग को भाजपा के जिला महामंत्री सुजीत कुमार ने शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा के समक्ष यह मुद्दा उठाया। जिला महामंत्री सुजीत कुमार ने बताया कि ग्रामीण कई सालों से स्कूल अपग्रेडेशन की मांग उठाते आ रहे हैं। इनकी अपेक्षाएं तब और अधिक बढ़ गई थी जब 8 नवम्बर, 2016 को नलवा हलका की विकास रैली में मंच से मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा था कि सीसवाला तो उनका ननिहाल है। यदि यह स्कूल नियमों की पालना कर रहा होगा तो जरूर अपग्रेड करूंगा। लेकिन जब नियमों को चेक करवाया गया तो स्कूल मे छात्रों की संख्या पूरी नहीं पाई गई और ग्रामीणों की मांग अधूरी रह गई। इस मामले पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि वे पूरे मामले को गंभीरता से देखेंगे। इस अवसर पर विधायक डाॅ. कमल गुप्ता, राजेन्द्र लाम्बा, प्रेम वर्मा, मनदीप मलिक, सरजीत कालीरावना, अनिल गोदारा आिद मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...