उमेद विहार में निकाली कलश-यात्रा विजेंद्र महाराज ने समझाया जल का महत्व
कैमरी रोड पर बुधवार को श्रीमद्भागवत से पहले कलश यात्रा निकालते श्रद्धालुगण।
भास्कर न्यूज | हिसार
कैमरी रोड स्थित उमेद विहार काॅलोनी में कलश-यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। कलश यात्रा में काॅलोनी की सैकड़ों माताओं ने भाग लिया। कथा में प्रवचन करते हुए विजेंद्र महाराज जी ने बताया कि सभी माताओं को कलश-यात्रा में भाग लेना चाहिए, क्योंकि जल ही हमारा जीवन है। जब भी जल का अभाव होता है तो संसार में विपत्ती आ जाती है। जिस प्रकार जल नहीं होने पर अनाज की उत्पत्ति कम होती है। उन्होंने कहा कि हमारे शरीर में जो रक्त है वह जल का ही स्वरूप है। शरीर में जब रक्त की कमी हो जाती है तो शरीर को अनेक रोग लग जाते हैं। इसलिए हमें जल का पूजन करना चाहिए व कलश-यात्रा में भाग लेना चाहिए। सभी कॉलोनी वासियों को जागृत किया। इस भागवत रूपी गंगा में सभी कॉलोनी वासियों को तन मन धन से गोते लगाकर अपना और समाज का कल्याण करना चाहिए।