नशे से तंत्रिका तंत्र को क्षति पहुंचती है जो शरीर को खोखला कर देती है: पंवार
अणुव्रत समिति एवं कैंटर यूनियन के संयुक्त तत्वावधान में नशा मुक्ति अभियान चलाया गया। बुधवार को पुराना राजकीय कॉलेज मैदान स्थित टैक्सी स्टैंड पर वाहन चालकों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। कैंटर यूनियन के प्रधान वेदप्रकाश यादव की अगुवाई में कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल ने की। मुख्य वक्ता के तौर पर डिप्टी सीएमओ डॉ. सुरेश पंवार ने नशे के दुष्प्रभावों पर विस्तार से प्रकाश डाला। रिटायर्ड चीफ इंजीनियर केके गुप्ता व समिति के पूर्व प्रधान कुंदनलाल गोयल विशेष तौर पर उपस्थित रहे। मंच संचालन सत्यपाल शर्मा ने किया। डॉ. पंवार ने कहा कि जो पदार्थ शरीर को आनंद देकर शरीर को नुकसान पहुंचाता है, वही नशा है। नशे से तंत्रिका तंत्र को क्षति पहुंचती है, जो शरीर को खोखला कर देती है। उन्होंने कहा कि नशा नाश की जड़ होता है। जिस घर में कोई भी व्यक्ति किसी भी प्रकार का नशा करता है, उसका दुष्प्रभाव पूरे परिवार पर पड़ता है। उन्होंने कहा कि नशे से मुक्ति के लिए सामान्य अस्पताल में न केवल निशुल्क काउंसिलिंग की जाती है, साथ ही उपचार भी किया जाता है। कार्यक्रम के दौरान ड्राइवर संजीव कपूर और प्रधान वेदप्रकाश यादव ने जीवन भर नशा न करने का संकल्प लिया। इस मौके पर अनिल गुप्ता, जगदीश गर्ग, विनोद जैन, सुनील शर्मा, संदीप, लीला कृष्ण, लक्ष्मणदास, नरेंद्र, रामपाल, सतीश, हवासिंह, सुनील, राजपाल, राजेंद्र, गुगाराम, राजू सैनी, गुलशन, बलबीर सैनी, सीटू, दलबीर मौर, सुभाष गुज्जर, साधु यादव, धर्मानंद, राजकुमार, कृष्ण, मनीराम, सतबीर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।
अणुव्रत समिति की ओर से टैक्सी स्टैंड पर नशामुक्ति अभियान चलाते समिति के पदाधिकारी।