पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • एचएसएससी के प्रश्नपत्र में ब्राह्मण समाज पर टिप्पणी पर बार एसो. ने जताया विरोध

एचएसएससी के प्रश्नपत्र में ब्राह्मण समाज पर टिप्पणी पर बार एसो. ने जताया विरोध

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा जूनियर सिविल इंजीनियरिंग के पद के लिए ब्राह्मण समाज पर विवादित प्रश्न पूछने पर हिसार बार एसोसिएशन ने विरोध किया है। अधिवक्ता मनोज कौशिक चंद्रवंशी ने मामले को लेकर डीजीपी और एसपी को शिकायत दी है। शिकायत में कौशिक ने कहा कि प्रश्न संख्या 75 जिसमें लिखा गया था कि हरियाणा में किसको अपशकुन नहीं माना गया है। इसमें दिए गए ऑप्शन में ब्राह्मण समाज को लेकर की टिप्पणी की गई, जिससे समाज के लोगों में रोष है। अधिवक्ता कौशिक ने कहा कि ऐसे प्रश्न पूछे जाने से लोगों के दिमाग में समाज के प्रति नकारात्मक सोच आई है। ब्राह्मण समाज के लोगों का काम करना दुश्वार हो गया है। लोगों में समाज के प्रति गलत धारणा पैदा हो रही है। इसके चलते सामाजिक एवं आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। अधिवक्ताओं को भी काफी जिल्लत का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने शिकायत में लिखा है कि ऐसा प्रश्न से ब्राह्मण समाज की बेटियों की सुरक्षा भी एक चिंता का विषय हो गई है। यह संविधान के अनुच्छेद 14 का सीधा उल्लंघन है। उन्होंने इसके लिए आरोपी एचएसएससी के चेयरमैन भारतभूषण भारती, सभी सदस्यों एवं प्रश्न संकल्रकर्ताओं पर धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।

जनरल वत्स व रामबिलास शर्मा से आश्वासन मिलने पर 17 मई के काला दिवस कार्यक्रम को टाला

ब्राह्मण समाज ने 17 मई को काला दिवस मनाने का कार्यक्रम स्थगित कर दिया है। राज्यसभा सांसद डॉ. डीपी वत्स और शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने आश्वासन दिया है कि दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसी संदर्भ में शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा के नेतृत्व प्रदेश की सभी संस्थाओं के अध्यक्षों, 6 ब्राह्मण विधायकों, दो सांसदों को मुख्यमंत्री ने बातचीत के लिए बुलाया है। अखिल भारतीय ब्राह्मण आरक्षण संघर्ष के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरिराम दीक्षित, प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र समोता, प्रदेश अध्यक्ष पवन पहलवान कुरुक्षेत्र, राष्ट्रीय महासचिव कुलदीप कौशिक व सुशील कौशिक मंगाली भी बैठक में पहुंचेंगे और मुख्यमंत्री समाज के साथ बैठकर इस मामले का हल निकालेंगे। गौरतलब है कि भारत भूषण भारती ने दो दिन पूर्व मीडिया के माध्यम से सार्वजनिक रूप से अपनी गलती स्वीकार करके माफी मांग ली और प्रश्न पत्र छापने वाली कंपनी के खिलाफ कार्यवाही भी अमल में लाई गई है।

खबरें और भी हैं...