विज्ञान विषय को सरल बनाने के दिए टिप्स
हिसार | तोशाम रोड स्थित होली एंजल स्कूल में विज्ञान विषय के शिक्षण के लिए दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें सर्वोदय संस्था के 15 विद्यालयों के साइंस अध्यापकों को दिशा निर्देश दिए गए। कार्यशाला का संचालन आविष्कार संस्था के संचालक सरित शर्मा व संस्था की काॅन्टेंट डेवलपर अपूर्वा द्वारा किया गया। कार्यशाला में अनेक गतिविधियों द्वारा विज्ञान के मूलभूत तत्वों पर चर्चा की गई। कार्यशाला का उद्देश्य विज्ञान विषय को विद्यार्थियों के लिए सरल एवं ग्रहण करने योग्य बनाना है।