पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • भिवानी से रात 8 बजे भी मिलेगी हिसार, हांसी के लिए बस

भिवानी से रात 8 बजे भी मिलेगी हिसार, हांसी के लिए बस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राेडवेज बसाें में यात्रा करने वाले यात्रियाें के लिए गुड न्यूज है। अब उन्हें अपने गंतव्य की आेर जाने में देर रात भी भिवानी डिपो से रात्रि बस सेवा उपलब्ध हो सकेगी। इससे पहले कुछ रूटों पर ही देर शाम तक रात्रि बस सेवा थी। नए चालकों की भर्ती के बाद अब देर रात भी गुरुग्राम, हिसार व जींद मार्ग पर जिले के समेत अन्य यात्री रात्रि सफर कर सकेंगे।

इससे पहले इन रूटों पर देर रात बस सेवा न होने से अक्सर नागरिकों को परेशानी होती थी। विशेष रूप से जो लोग जो दिन में किसी काम से आते हैं, उन्हें लौटने में काफी दिक्कतें होती थी। अब लंबे रूटों पर बस चलने से राहत मिलेगी। इन रूटों पर रोडवेज विभाग की ओर से रात्रि समय निर्धारित किया गया है। अभी तक जिले में अधिकतर रूटों पर शाम 7 बजे के बाद बस सेवा नहीं मिलती थी। हिसार व हांसी जाने के लिए शाम 7 बजे के बाद हांसी की बस के बाद कोई बस नहीं थी। लोगों ने रोडवेज अधिकारियों से मांग की थी कि रात को भी कई रूटों पर बस सेवाओं की जरूरत है। इस पर फैसला लेते हुए विभाग ने बसों को इन रूटों के लिए लगाया है। दूसरी ओर स्कूली बच्चों के लिए भी विभाग ने सुबह सात बजे बस सेवा की शुरूआत की है। जो लोहानी, ललहाना और सारंगपुर होते हुए भिवानी आएगी।

अधिक भीड़ और बस छूट जाने की परेशानी से मिलेगा छुटकारा

शाम को हिसार जाने के लिए अंतिम बस शाम 6 बजकर 15 मिनट पर थी। हांसी की बस का समय 7 बजे निधार्रित किया गया था। अंतिम बस होने के कारण इन बसों में बहुत भीड़ होती थी। बस छूट जाने के बाद यात्रियों को किसी प्राइवेट व अन्य साधनों के लिए भटकना पड़ता था। अब विभाग ने लोगों की परेशानी को देखते हुए अब रात्रि 8 बजे हिसार की बस सेवा शुरू की है। जो भिवानी बस स्टैंड से 8 बजे हिसार व हांसी के लिए रवाना होगी। इससे लोहारी जाटू, बवानीखेड़ा, मिलकपुर, हांसी, सातरोड आदि के यात्रियों को लाभ मिलेगा। वहीं पहले 6 बजकर 40 मिनट के बाद जींद के लिए सीधी बस सेवा नहीं थी जो अब यात्रियों के लिए रात 8 बजे भी मिलेगी।

चालक भर्ती से राहत, स्कूली बच्चों के लिए भी सुबह सात बजे लोहानी, ललहाना और सारंगपुर होते हुए बस भिवानी पहुंचेगी

वर्कशॉप में खड़ीं रोडवेज की नई बसें।

हांसी से गुरुग्राम के लिए भी सीधी बस सेवा

विभाग की ओर से हांसी से सुबह पांच बजे सीधी गुरुग्राम के लिए बस चलाई गई है जोकि वाया बवानीखेड़ा, भिवानी होकर गुरुग्राम के लिए प्रस्थान करेगी। बवानीखेड़ा से गुरुग्राम जाने वाले यात्रियों को पहले भिवानी आना पड़ता था लेकिन अब वे बवानीखेड़ा से ही इस सुविधा का लाभ ले सकेंगे। यह बस सुबह पांच बजे हांसी से चलेगी और साढ़े पांच बजे बवानीखेड़ा और सुुबह 6 बजे भिवानी से गुरुग्राम के लिए प्रस्थान करेगी। इस बस का रात्रि ठहराव भी हांसी बस स्टैंड पर ही होगा।

बढ़ाए गए बसों के फेरे

रोडवेज कर्मशाला में ड्यूटी इंचार्ज सुरेश कुमार डोहकी ने बताया कि जल्द ही गुरुग्राम के लिए भिवानी डिपो से शाम सात बजे बस सेवा शुरू की जाएगी। इससे पहले गुरुग्राम जाने के लिए शाम 5 बजकर 40 मिनट पर आखिरी बस होती थी। विभाग में नए चालक आने पर यात्रियों को भीड़ से बचाने के लिए बसों के फेरों को बढ़ाते हुए विभिन्न रूटों पर रात्रि सेवा को शुरू किया है। इससे यात्रियों को रोडवेज बस में सफर करने वाले यात्रियों को फायदा होगा।

खबरें और भी हैं...