पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

रात 12: 45 बजे रोड दुरुस्त किया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीएम के रोड शो को लेकर प्रशासन की तैयारियां जोरों पर हैं इसी के चलते हांसी मिष्ठान भंडार के पास नागोरी गेट से राजगुरु मार्केट जाने वाली सड़क को बुधवार देर रात दुरुस्त किया गया।

रात 12:30 बजे सीवर की सफाई

सीएम के कार्यक्रम मद्देनजर सब्जी मंडी में देर रात 12.30 सीवर की सफाई में लगी पब्लिक हेल्थ की मशीन।

डीसी, एसपी और लोक संपर्क विभाग के अधिकारी देवीभवन परिसर में सीएम के रोड शो की तैयारियों का जायजा लेते हुए।

एसपी की लोगों से अपील वाहनों को लेकर न आएं

हिसार | सीएम के रोड शो को लेकर एसपी ने आम लोगों से अपील की है कि शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस का सहयोग करें। जिस भी रास्ते से रोड शो होता हुआ निकलेगा उस रास्ते पर कोई भी वाहन चालक अपने भारी एवं छोटे वाहन न लाएं। ताकि रोड शो के दौरान कोई बाधा उत्पन्न न हो। राजगुरु मार्केट एसोसिएशन की तरफ से मार्केट के व्यापारियों को लेकर अपील डाली गई है कि वे रोड शो के दौरान वाहन लेकर न आएं। वहीं, विधायक डॉ. कमल गुप्ता ने भी तैयारियों का जायजा लिया।

खबरें और भी हैं...