पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • प्राइमरी स्कूलों में स्टूडेंट्स पहली कक्षा से ही अंग्रेजी मीडियम में करेंगे पढ़ाई

प्राइमरी स्कूलों में स्टूडेंट्स पहली कक्षा से ही अंग्रेजी मीडियम में करेंगे पढ़ाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार | अब प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों के स्टूडेंट्स को भी अंग्रेजी में एक्सपर्ट बनाया जाएगा। इसके लिए प्रदेश के 119 प्राइमरी स्कूलों को इंग्लिश मीडियम स्कूलों की तर्ज पर बैग फ्री बनाया जाएगा। पहली कक्षा के बच्चों के लिए स्मार्ट क्लास लगाई जाएगी। प्रदेश के 119 प्राइमरी स्कूलों को बैग फ्री किया जाएगा। इस योजना में शिक्षा विभाग ‌ने प्रदेश के हर ब्लॉक का स्कूल शामिल किया है। इसमें हिसार जिले के नौ स्कूल शामिल हैं। योजना को इसी सेशन से लागू किया जाएगा। यह योजना आने वाले समय में राज्य के प्रत्येक प्राइमरी स्कूल में भी लागूू की जा सकती है।

बनेंगे लॉकर

स्कूलों में लॉकर बनाए जाएंगे जिनमें छात्र अपनी किताबें, पेंसिल सहित अन्य सामान भी रख सकते हैं। लॉकर की चाबी छात्र या छात्रों के परिजनों को पास होगी। छात्र की मौजूदगी में ही लॉकर खोला जाएगा। प्रत्येक छात्र को एक लॉकर मिलेगा।

जिले के इन स्कूलों में योजना होगी लागू

ब्लॉक स्कूल का नाम

1. आदमपुर गवर्नमेंट प्राइमरी गर्ल्स स्कूल, सीसवाल।

2. अग्रोहा गवर्नमेंट प्राइमरी स्कूल, किरमारा।

3. बरवाला गवर्नमेंट प्राइमरी गर्ल्स स्कूल, सरसौद।

4. हांसी प्रथम गवर्नमेंट प्राइमरी गर्ल्स स्कूल, शेखपुरा

5.हांसी द्वितीय गवर्नमेंट प्राइमरी गर्ल्स स्कूल, खरबला खेड़ा।

6. हिसार प्रथम गवर्नमेंट प्राइमरी स्कूल, मीरंका।

7. हिसार द्वितीय गवर्नमेंट प्राइमरी गर्ल्स स्कूल, बालसमंद।

8. नारनौंद गवर्नमेंट प्राइमरी स्कूल, पाली।

9. उकलाना गवर्नमेंट प्राइमरी गर्ल्स स्कूल, पाबड़ा।

मुख्यालय द्वारा प्रदेश 119 प्राइमरी स्कूलों की पहली कक्षा को बैग फ्री किया जा रहा है। स्मार्ट क्लास रूमों में पहली कक्षा के छात्रों को इंग्लिश मीडियम में पढ़ाया जाएगा।\\\'\\\' देवेंद्र कुंडू, डिप्टी डीइओ, हिसार।

खबरें और भी हैं...