- Hindi News
- Local
- Haryana
- Hisar
- सेक्टरवासियों ने कहा वन टाइम सेटलमेंट पॉलिसी में 80% छूट मिले, प्रशासक बोले पंचकूला में हुडा के मुख्य प्रशासक से मिलें
सेक्टरवासियों ने कहा- वन टाइम सेटलमेंट पॉलिसी में 80% छूट मिले, प्रशासक बोले- पंचकूला में हुडा के मुख्य प्रशासक से मिलें
वन टाइम सेटलमेंट पॉलिसी’ को लेकर मचे घमासान के बीच सेक्टर 3-5 व 4 पार्ट का प्रतिनिधिमंडल सुबह हुडा एडमिनिस्ट्रेटर दिनेश यादव से मिला। सेक्टरवासियों के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व समिति के प्रधान कुलदीप वत्स ने किया। प्रतिनिधिमंडल ने एडमिनिस्ट्रेटर दिनेश यादव व संपदा अधिकारी सुमित कुमार के साथ बैठक की। इसमें सेक्टर प्रधान कर्नल चंद्र रेडडू व उपप्रधान तजेंदर गुप्ता सहित सभी सेक्टरवासियों ने “वन टाइम सेटलमेंट पॉलिसी’ को अस्वीकार करते हुए कहा कि इसमें सेक्टरवासियों के हितों की अनदेखी की गई है। वत्स ने कहा कोई भी सेक्टरवासी “वन टाइम सेटलमेंट पालिसी’ से संतुष्ट नहीं है, तथा इसमें व्यापक सुधार की आवश्यकता है, क्योंकि इसे जल्दबाजी में लागू किया गया है, इसके लिए जल्द ही मुख्यमंत्री से मुलाकात कर पॉलिसी की कमियों के बारे में अवगत कराया जाएगा।
इस प्रतिनिधिमंडल में प्रधान कर्नल चंद्र रेड्ढू, कुलदीप वत्स, तजेंदर गुप्ता, प्रो. रमेश आर्य, अरूण शर्मा, मोहिल गुलाटी, सेवा सिंह, शिव बांगा, कमल ग्रोवर, कृष्ण चावला, वीरेन्द्र यादव, निसी राज, नंद किशोर, जगदीप पंघाल, अरविंद कुमार सहित काफी संख्या में सेक्टरवासी उपस्थित थे।