पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • वॉलमार्ट द्वारा फ्लिपकार्ट कंपनी खरीद के विरोध में पीएम के नाम डीसी को सौंपा ज्ञापन

वॉलमार्ट द्वारा फ्लिपकार्ट कंपनी खरीद के विरोध में पीएम के नाम डीसी को सौंपा ज्ञापन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार | अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की हिसार जिले की ईकाई ने हिसार के जिला उपायुक्त अशोक कुमार मीणा के माध्यम से प्रधानमंत्री को एक ज्ञापन वॉलमार्ट कंपनी द्वारा फ्लिपकार्ट कंपनी खरीदने के विरोध में दिया गया। अध्यक्ष नवीन जैन ने बताया कि देश के करीब 300 जिलों में इसी तरह से विरोध करके जिला उपायुक्तों को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अमेरिकी कंपनी वॉलमार्ट द्वारा ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट की खरीद का अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत विरोध करती है। भारत सरकार ने खुदरा व्यापार में एफडीआई पर रोक लगा रखी है। वॉलमार्ट मुख्यतया चीनी सामान का अमेरीकन विक्रेता है। वॉलमार्ट एक बड़ी और ताकतवर कंपनी है। इसके आ जाने से भारत का पैसा अमेरिका जाएगा और देश के लोगों का रोजगार छिन जाएगा।

खबरें और भी हैं...