कैमरी स्थित श्री कृष्ण प्रणामी बालसेवा आश्रम में जीओ गीता परिवार और हरियाणा संस्कृत अकादमी के संयुक्त आयोजन में जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव का आयोजन किया गया। अध्यक्षता आश्रम प्रमुख संत राजदास जी महाराज ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व आईजी दयानंद बेनीवाल, पूर्व डीईओ एसपी चौधरी मौजूद रहे। कार्यक्रम संयोजक पं. मिथिलेश शास्त्री थे। मुख्यअतिथि हरियाणा संस्कृत अकादमी के अध्यक्ष डॉ. सोमेश्वर दत्त ने कहा कि गीता में अत्यन्त प्रभावशाली ढंग से धार्मिक सहिष्णुता की भावना को प्रस्तुत किया गया है जो भारतीय संस्कृति की एक विशेषता है।
इस अवसर पर अखिल भारतीय संस्कृत विकास परिषद के उपाध्यक्ष डॉ. निजानंद शास्त्री, डॉ. मुकेश कुमार, डॉ. अनिल शर्मा, डॉ. सुरेश कुमार, डॉ. सुमित्रा देवी, मुरलीधर द्विवेदी, अशोक शास्त्री, बजरंग शास्त्री, संस्कृत अध्यापक संघ प्रधान मुरलीधर पांडे्य, राजकुमार, आचार्य देवदत्त आर्य, अमृत लाल, विनोद शास्त्री, ब्रहमदेव, सुनीता, सुरेखा, प्रो.गूगन राम, भूपेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
ये रहे परिणाम
प्रथम : ओपीजेएमएस स्कूल, हिसार
द्वितीय : श्री कृष्ण प्रणामी पब्लिक स्कूल सिवानी मंडी।
तृतीय : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय स्याहड़वा
भाषण स्पर्धा
प्रथम : ओपीजेएमएस स्कूल, हिसार
द्वितीय : श्री कृष्ण प्रणामी पब्लिक स्कूल सिवानी मंडी
तृतीय: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नलवा और
जीओ गीता युवा चेतना मंच
निबंध लेखन 6 से 8 वर्ग
प्रथम : एसडी गोयनका कन्या विद्यालय
द्वितीय : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय स्याहड़वा
तृतीय : ओपीजेएमएस स्कूल, हिसार।
निबंध लेखन 9 से 12 वर्ग
प्रथम : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गंगवा
द्वितीय : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शाहपुर
तृतीय : राजकीय उच्च विद्यालय मीरकां
श्लोकोच्चारण प्रतियोगिता
प्रथम : गोरिका ओपीजेएमएस मॉडर्न स्कूल हिसार।
द्वितीय : पास्वी श्री कृष्ण प्रणामी पब्लिक स्कूल सिवानी मंडी
तृतीय : कौशल, जीओ परिवार हांसी।