पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • हिसार | भाजपा पूरे देश में लोकतांत्रिक व्यवस्था को खत्म

हिसार | भाजपा पूरे देश में लोकतांत्रिक व्यवस्था को खत्म

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार | भाजपा पूरे देश में लोकतांत्रिक व्यवस्था को खत्म करने का प्रयास कर रही है। वहीं दलितों पर अत्याचार बढ़ रहे हैं। यह बात राज्यसभा सांसद एवं कांग्रेस सरकार में केंद्रीय मंत्री रहीं कुमारी सैलजा ने कही। वह शनिवार को काॅनफेड के चेयरमैन रहे बजरंग दास गर्ग के आवास पर पत्रकारों से रूबरू थीं। इस बीच सैलजा ने घोषणा की कि बजरंग दास गर्ग फिर से कांग्रेस में आ गए हैं और उनकी घर वापसी हुई है।

कांग्रेस में धड़ेबंदी पर बोलती हुई कुमारी सैलजा ने कहा कि बेशक सभी नेता अलग-अलग तरीके से काम कर रहे हैं, लेकिन सभी का उदेश्य कांग्रेस मजबूत करना है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा रोड शो को लेकर कांग्रेस नेताओं पर आरोपों का जवाब देते हुए सैलजा ने कहा कि भाजपा केवल तंज कसना जानती है, लेकिन प्रदेश की कानून व्यवस्था व वर्तमान हालात पर चुपी साधे हुए हैं। सांसद कुमारी सैलजा ने बजरंग गर्ग की कांग्रेस में वापसी पर कहा कि पूर्व चेयरमैन बजरंग दास गर्ग कांग्रेस पार्टी के पुराने साथी व सहयोगी हैं। अब फिर मिलकर प्रदेश की जनता के हितों के लिए काम करेंगे। उन्होंने हमेशा ही व्यापारी हितों की लड़ाई लड़ी है। पूर्व चेयरमैन बजरंग दास गर्ग ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस भारी मतों से सत्ता हासिल करेंगी। उन्होंने चुनाव लड़ने के सवाल पर जवाब देते हुए कि अभी चुनाव लड़ने जैसी कोई बात नहीं है। वह कांग्रेस में रहकर राहुल गांधी के हाथ् मजबूत करेंगे। इस मौके पर पूर्व सांसद प. रामजीलाल, पूर्व मंत्री प्रो. संपत सिंह, पूर्व विधायक नरेश सेलवाल, जगननाथ समेत काफी संख्या में कांग्रेस नेता व कार्यकर्त उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...