पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • बिना सुरक्षा के ढोई जा रहीं वजनी क्वाइल लोगों ने ट्रकों को रुकवा दो घंटे किया हंगामा

बिना सुरक्षा के ढोई जा रहीं वजनी क्वाइल लोगों ने ट्रकों को रुकवा दो घंटे किया हंगामा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिस क्वाइल के गिरने से जिंदल पुल का हिस्सा टूट गया था उन्हीं कई टन वजनी क्वाइलों को बिना सुरक्षा के ढोया जा रहा है। जो कभी भी हादसे का शिकार बन सकती हैं।

ऐसे में अपनी सुरक्षा के मद्देनजर शनिवार को ग्रामीणों व मार्केट व्यापारियों ने कैंट के सामने से गुजरने वाले करीब 10 ट्रक रुकवा लिए। उन्होंने ट्रक चालकों से सुरक्षा के साथ क्वायल लेकर जाने के लिए कहा तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया। मामला इस कदर बढ़ गया कि अपनी सुरक्षा के लिए व्यापारी व ग्रामीण ट्रक चालकों से भिड़ गए। उन्होंने ट्रक नहीं चलने दिए। सुबह करीब 2 घंटे दोनों पक्षों में विवाद रहा। जिसके कारण यातायात प्रभावित रहा। बाद में ट्रांसपोर्ट व कंपनी प्रतिनिधि मौके पर पहुंचे तो दोनों पक्षों में बातचीत के बाद मामला शांत हुआ।

कई टन वजनी है क्वाइल, जिससे हादसों का डर है।

ये है मामला

ग्रामीण व व्यापारी अमित, विजेंद्र, सुनील, रमेश और अशोक व पूर्व सरपंच नरेश पूनिया ने कहा कि कई क्विंटल भारी टिन रोल यानि क्वाइल लेकर प्रतिदिन 20 से 25 ट्रक औसतन मार्केट से गुजरते है। ऐसे में रोल गिरने का डर लगा रहता है। पूर्व में जिंदल पुल पर भी एक रोल गिर गया था। वह तो गनीमत रही कि उस दौरान कोई नीचे नहीं आया नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। वहीं कुछ समय पहले मार्केट के पास भी रोल गिरा था। ऐसे में असुरक्षित तरीके से गुजरने वाली क्वाइलों के कारण भय का माहौल है।

कैंट के सामने से गुजरने वालों ट्रकों को रोकते लोग।

ग्रामीणों से बातचीत की है : प्रधान

ट्रकों में सुरक्षा बरती जा रही है। ऐसी कोई बात नहीं है। ग्रामीणों से बातचीत की है। सत्यप्रकाश राजलीवाला, प्रधान, ट्रांसपोर्ट एसो. हिसार।

प्रशासन ट्रकों की नहीं कर रहा जांच

व्यापारी व ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि यहां से प्रतिदिन औसतन 20-25 ट्रक गुजरते है। जिनमें सुरक्षा का कोई प्रबंध नहीं है। जबकि प्रशासन इस मामले में जांच नहीं कर रहा है। न ही कोई इनकी जिम्मेदारी लेने को तैयार है। ऐसे में प्रशासन से मांग है कि सुरक्षा को लेकर कदम उठाया जाए। क्योंकि यदि कोई क्वाइल गिरती है तो उसके कारण बड़ा हादसा हो सकता है।

सुरक्षा को लेकर कदम उठाए जाएंगे: पूनिया

कंपनी प्रतिनिधि मौके पर आए थे उन्होंने आश्वासन दिया है कि इस बारे में कंपनी के आला अफसरों से बातचीत कर सुरक्षा को लेकर कदम उठाए जाएंगे। नरेश पूनिया, , गांव सातरोड कलां।

खबरें और भी हैं...