इनहांसमेंट को लेकर सेक्टरवासियों का रोष जारी है। अब दूसरे गुट हरियाणा स्टेट सेक्टर कोनफीड्रेशन ने सेक्टर 16-17 व 13 पार्ट टू की बैठक बुलाई है। बैठक रविवार को शाम 6 बजे कम्युनिटी सेंटर में होगी।
आरडब्लूए के महासचिव नरेंद्र पिलानिया ने बताया कि सेक्टरों में इनहांसमेंट को खत्म करने को लेकर धरना, प्रदर्शन और सरकार जगाओ रैली करके लगातार हरियाणा सरकार के तुगलकी फरमानों का विरोध किया है। उन्होंने बताया कि वन टाइम सेटलमेंट स्कीम के तहत सरकार ने 40 प्रतिशत रिबेट दी है वो सरासर गलत है। इस स्कीम और री कैलकुलेशन को लेकर कोनफीड्रेशन के पदाधिकारी और सेक्टरवासियों का 21 सदस्यीय प्रतिनिधिमण्डल वीरवार को मुख्यमंत्री से मिला था। सेक्टरवासियों ने किडनी बेचकर सरकार को इनहांसमेंट भरने का ऑफर किया था। इसको लेकर उन्होंने शपथपत्र भी सौंपे थे। आरडब्लूए महासचिव ने कहा कि सीएम से जो बातचीत हुई है उसके बारे में तथा आगे की रणनीति बनाने बारे सेक्टरवासियों से चर्चा करेंगे। इसको लेकर 20 मई को 6 बजे मीटिंग बुलाई गई है। जब तक इनहांसमेंट खत्म नहीं होती उनका संघर्ष जारी रहेगा। इसको लेकर उच्च न्यायालय में भी याचिका दायर की जाएगी।
हरियाणा स्टेट सेक्टर कोनफीड्रेशन के तत्वावधान में होगा बैठक का आयोजन
आरडब्लूए की बैठक 3 जून को
हिसार। सेक्टर 3-5 व 4 पार्ट टू की आरडब्लूए की आम सभा की बैठक 3 जून को टाउन पार्क में की जाएगी। आरडब्लूए प्रधान बलवंत सिंह बूरा ने बताया कि बैठक में फाइनेंसियल रिपोर्ट पेश की जाएगी। इसके अलावा इनहांसमेंट, कंपनसेशन और हुडा के खिलाफ चल रहे कोर्ट केस बारे चर्चा की जाएगी। प्रधान बूरा ने सभा सदस्यों से अपील की है कि वे मीटिंग में पहुंचकर सुझाव दें।