पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • अर्बन एस्टेट टू में बिजली चोरी के 11 केस पकड़े

अर्बन एस्टेट टू में बिजली चोरी के 11 केस पकड़े

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार | बिजली निगम ने सिविल लाइन व सिटी एरिया में छापेमार कार्रवाई की। निगम ने दोनों एरिया से चोरी के 11 केस पकड़े। सभी डायरेक्ट कुंडी कनेक्शन लगाकर बिजली चोरी कर रहे थे। अर्बन इस्टेट टू में बिजली निगम के अधिकारियों ने दो मीटर भी उतारे। इन मीटरों को लेकर बिजली निगम के पास शिकायत गई हुई थी। निगम की टीम ने राम द्वार के अंदर एक कोठी से दोनों मीटर उतार लिए और जांच के लिए लैब में भेज दिया।

लोड निकाल बनाए जाएंगे एस्टीमेट

बिजली निगम के अधिकारियों ने बताया कि सिटी व सिविल लाइन में छापा मारने वाली टीमों ने गोविंद नगर, गीता कॉलोनी, आईटीआई कॉलोनी व अर्बन इस्टेट टू में अभियान चलाया। चोरी के पकड़े गए 11 केसों का लोड एस्टीमेट तैयार किया गया। इन घरों में करीब 22 किलोवाट लोड चल रहा था।

चलाया जाएगा लगातार अभियान

बिजली निगम के अधिकारियों ने बताया कि गर्मी में लोड अधिक बढ़ गया है। उपभोक्ताअों ने लोड भी डिक्लेयर नहीं किया हुआ। ऐसे में बिजली निगम चोरी पकड़ने का अभियान चलाएगा। ऐसे में अगर घोषित लोड से अधिक लोड मिला तो उस पर भी जुर्माना लगाया जाएगा।

सिटी व सिविल लाइन एरिया में करीब 11 चोरी के केस पकड़े गए हैं। अर्बन इस्टेट टू से दो मीटर पैक किए गए हैं इन्हें लैब में जांच के लिए भेजा जाएगा। डायरेक्ट कुंडी कनेक्शन लगाने वालों को करीब साढ़े चार लाख के आसपास जुर्माना भरना पड़ेगा। सतीश कुमार, एक्सईएन डिविजन वन।

खबरें और भी हैं...