पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • 20 कॉलोनियों में 4 दिन से पेयजल सप्लाई नहीं महिलाओं ने डीसी आवास पर बजाया ढोल

20 कॉलोनियों में 4 दिन से पेयजल सप्लाई नहीं महिलाओं ने डीसी आवास पर बजाया ढोल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आजाद नगर व आसपास की करीब 20 कालोनियों में पिछले चार दिन से पेयजल सप्लाई न होने से परेशान क्षेत्रवासियों ने डीसी आवास पर ढोल बजाकर प्रदर्शन किया। करीब 150 महिलाएं कालोनी से ढोलक बजाते हुए डीसी आवास तक पहुंची और रोष प्रदर्शन किया।

मामले की सूचना मिलने पर जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। दोपहर तक पेयजल सप्लाई का आश्वासन दिया तब जाकर महिलाएं शांत हुई। उधर पार्षद नरेंद्र शर्मा ने कहा कि एक्सइएन केके गिल ने पानी सप्लाई का आश्वासन दिया था लेकिन समाधान अभी तक नहीं हो पाया है।

बिमला, कृष्णा, सुमन, रेखा, शांति, कमलेश, सरोज देवी और पार्षद नरेंद्र शर्मा ने बताया कि आजाद नगर व आसपास की करीब 20 कालोनी में पेजयल सप्लाई नहीं हो पा रही है। वार्ड-19 में कुछ क्षेत्र में ही पानी सप्लाई हो रहा है। पार्षद ने कहा कि लघु सचिवालय क्षेत्र में बने वाटरवक्र्स से पानी सप्लाई होता है। जहां पर कम हॉर्सपावर की मोटर लगी हुई है। उसका प्रेशर कम होने के कारण पानी सभी घरों में नहीं पहुंच पा रहा है। हमारे एरिये के करीब 5 हजार लोगों पेयजल सुविधा नहीं मिल पा रही है। ऐसे में लोगों को गर्मी में बिना पानी के परेशानी झेलनी पड़ रही है। जिसके कारण क्षेत्रवासी बड़े स्तर पर परेशान है।

उपायुक्त आवास के बाहर रोष प्रदर्शन करते आजाद नगर व आसपास की कालोनियों के बाशिंदे।

बार-बार की शिकायत, अफसर समाधान के लिए नहीं उठा रहे कोई कदम: पार्षद

पार्षद का कहना है कि वार्ड में पेयजल की समस्या से कई बार जनस्वास्थ्य विभाग के अफसरों को अवगत करवा चुके है लेकिन वे समाधान के लिए कोई कदम नहीं उठा रहे है। मोटर के बारे में भी उन्हें अवगत करवाया गया लेकिन समाधान नहीं हो पाया। ऐसे में महिलाओं ने अब अपने स्तर पर प्रशासन को समस्या से अवगत करवाने के लिए कदम उठाना पड़ा है। उधर आश्वासन के बाद भी दोपहर बाद तक कालोनी में पानी की सप्लाई नहीं हो पाई है। ऐसे में अब सभी एकजुट होकर समाधान व प्रशासन को नींद से जगाने के लिए कदम उठाएंगे।

लेंगे कठोर निर्णय : नरेंद्र

ढोलक बजाकर महिलाओं ने रोष प्रदर्शन किया। समाधान नहीं हुआ तो बड़े स्तर पर क्षेत्रवासी एकजुट होकर समाधान के लिए कदम उठाएंगे। नरेंद्र शर्मा, पार्षद, नगर निगम हिसार।

खबरें और भी हैं...