पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • एचएयू में सुबह साढ़े 6 बजे के बाद न आएं सैर करने

एचएयू में सुबह साढ़े 6 बजे के बाद न आएं सैर करने

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अगर आप सुबह एचएयू में टहलने जाते हैं तो मॉर्निंग शेड्यूल को छोड़ा अपडेट करना पड़ेगा। क्योंकि साढ़े बजे के बाद एचएयू कैंपस में सैर करने की परमिशन नहीं है। यूनिवर्सिटी प्रशासन का कहना है कि देर से घूमने आने वालों की वजह से छात्र व विवि स्टॉफ प्रभावित हो रहा है। इसके लिए विशेष तौर पर एचएयू ने लोगों से अपील की है कि वह अगर सैर के लिए आएं तो सुबह साढ़े 6 बजे से पहले ही आएं। विवि का समय 1 मई से 31 जुलाई तक प्रात: 7 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक रहेगा। एचएयू प्रशासन का कहना है कि वर्किंग टाइम शुरू होने के बाद भी कई लोग कैंपस के विभिन्न स्थानों पर घूमते रहते हैं। यही नहीं एचएयू का कहना है कि यह लोग कैंपस में अनौपचारिक वेशभूषा में भी घूमते हैं, जो कि नियमों के खिलाफ है। यानि अब आपको एचएयू में सैर करने जाना है तो सुबह साढ़े 6 बजे से पहले-पहले जाएं।

सैर करने वालों से विवि को यह आपत्तियां

विश्वविद्यालय में प्रात: की सैर करने आने वाले शहर के निवासी विश्वविद्यालय के कार्य समय शुरू होने के बावजूद भी विश्वविद्यालयों के भवनों व रिहायशी इलाकों के आसपास घूमते रहते हैं जोकि व्यावहारिक नहीं है क्योंकि प्रात: सैर पर आने वाले जन अक्सर खुली व अनौपचारिक पोशाकों में होते हैं।

यही नहीं सैर पर आने वाले जन विश्वविद्यालय के रिहायशी इलाकों के आसपास ऊंची आवाजों में बातें करते हुए घूमते हैं जोकि सही नहीं है। उन्होंने सभी से अपील है कि आवासीय सड़कों से दूर सैर केवल सीधा सड़कों पर ही करें। इसके साथ ही सैर करने वाले परिसर की साफ-सफाई तथा भूदृश्य सज्जा को भी खराब कर रहे हैं।

वाहन की स्पीड 30 किमी प्रति घंटा से ज्यादा न हो

सैर करने वाले लोेग अपने साथ पालतू जानवरों को भी लाते हैं। इसके अलावा पक्षियों, चींटियां आदि को जगह-जगह पर अनाज, चूरी, आटा, रोटी भी डालते हैं। इसके साथ ही विश्वविद्यालय में दोपहिया वाहनों पर आने वालों को दो से अधिक सवारियां ना बैठाने की हिदायत दी है। दोपहिया वाहन वालों के लिए विश्वविद्यालय में हेलमेट लगाकर आना तथा वाहन की गति 30 किमी प्रति घंटा रखना अनिवार्य है। विश्वविद्यालय में प्रवेश एंट्री करवाकर ही करें। सभी से अनुरोध है कि विश्वविद्यालय की सुरक्षा एवं स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है।

खबरें और भी हैं...