हिसार | इंडियन नेशनल स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन (इनसो) ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल पर तेल फेंकने के आरोपी प्रवीण सावंत के इनसो का पूर्व पदाधिकारी होने का दावा खारिज कर दिया है। इनसो के जिला प्रधान सिल्क पूनिया का कहना है कि सावंत पिछले चुनाव में जाखोद खेड़ा के बूथ नंबर 126 में हजकां की तरफ से बूथ एजेंट था। इसका सर्टिफिकेट भी उनके पास है। वह विधायक कुलदीप बिश्नोई का ही वर्कर है। एक सोची समझी साजिश के तहत इनसो व इनेलो को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रवीन सावंत न तो कभी इनसो का सदस्य था और न ही कभी पदाधिकारी रहा है। उसका पार्टी से कोई नाता नहीं है।