पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • दिल्ली रोड पर स्पेशल रिपेयरिंग के काम पर ब्रेक

दिल्ली रोड पर स्पेशल रिपेयरिंग के काम पर ब्रेक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दिल्ली रोड पर 16 करोड़ रुपए से किए जा रहे स्पेशल रिपेयरिंग वर्क पर स्ट्रीट लाइट के काम ने ब्रेक लगा दिए हैं। फुटपाथ, डिवाइडर व रोड की स्पेशल रिपेयरिंग सहित कई तरह का सिविल वर्क करने वाली बीएंडआर की विंग नंबर एक ने इलेक्ट्रिकल विंग को लेटर लिखकर जल्द काम शुरू करवाने को कहा है। डिवाइडर टूटने और अतिक्रमण के कारण वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। सिविल वर्क करने वाली विंग ने लिखा है कि इलेक्ट्रिक विंग स्ट्रीट लाइट का काम शुरू करवाएं, ताकि डिवाइडर का काम करने में उन्हें दिक्कत न आए।

जिंदल ग्रुप की हॉर्टिकल्चर विंग को भी लिखा लेटर

दिल्ली रोड पर ग्रीनरी उखाड़ने के बाद डिवाइडर की मिट्टी सड़कों पर आ गई है। इसके कारण कभी भी कोई हादसा हो सकता है। बीएंडआर के अधिकारियों ने दो दिन पहले दिल्ली रोड का निरीक्षण कर जिंदल ग्रुप के हॉर्टिकल्चर को चिट्ठी लिखी है कि आपने यहां से अपने पौधे उखाड़े थे। मगर इस दाैरान डिवाइडर की मिट्टी सड़कों पर डिवाइडर के साथ गिरा दी गई। इसके कारण कोई हादसा हो सकता है। ऐसे में ये मिट्टी सड़क से उठवाई जाएं, ताकि वाहन चालकों को परेशानी न हो और हादसा भी न हो।

दिल्ली रोड पर डिमोलिस किए गए डिवाइडर व उनके साथ पडी मिट्टी

अंडर ग्राउंड होगी वायरिंग

16 करोड़ के सिविल वर्क के साथ-साथ 3 करोड़ रुपए की लागत से स्ट्रीट लाइट पोल व एलईडी लगाने का काम भी होगा। दिल्ली रोड पर लगाए जाने वाले स्ट्रीट लाइट पाेल पर बिजली कनेक्शन अंडर ग्राउंड वायरिंग से किया जाएगा। मगर इस बार एस्टीमेट में पहले से ही अंडर ग्राउंड वायरिंग ली गई है।

इलेक्ट्रिकल विंग को लिखा लेटर : भाटी

इलेक्ट्रिकल विंग को लेटर लिखा गया है कि वे जल्द काम शुरू करवाएं, ताकि वे डिवाइडर व अन्य तरह के काम शुरू कर सकें, जैसे ही वे स्ट्रीट लाइट पोल की फाउंडेशन व अंडर ग्राउंड वायरिंग डालने का काम करेंगे उसके बाद ही डिवाइडर का काम चालू हो पाएगा।\\\'\\\' - सचिन भाटी, एडीओ बीएंडआर।

दो-तीन दिन में हो जाएगा काम शुरू

इलेक्ट्रिकल विंग की तरफ से निर्देश मिल चुके हैं। दो से तीन दिन के अंदर फाउंडेशन भरने व अंडर ग्राउंड वायरिंग डालने का काम शुरू हो जाएगा। वायर के लिए ऑर्डर किया गया है।\\\'\\\' - राजेंद्र दूहन, कांट्रेक्टर इलेक्ट्रिकल विंग बीएंडआर।

खबरें और भी हैं...