पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • 22 कॉलेजों में 12 हजार स्टूडेंट्स ने दी इनवायरमेंटल स्टडीज की परीक्षा

22 कॉलेजों में 12 हजार स्टूडेंट्स ने दी इनवायरमेंटल स्टडीज की परीक्षा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जीजेयू ने जिले के कॉलेजों में इनवायरमेंटल स्टडीज विषय की रविवार को परीक्षा आयोजित की। जिले के 22 कॉलेजों में करीब 12 हजार विद्यार्थियों ने सुबह 9.30 से 12.30 बजे तक परीक्षा दी। परीक्षा प्रथम वर्ष के स्टूडेंट्स के लिए 70 अंकों की परीक्षा थी। गौरतलब है कि यूजीसी के निर्देश के बाद जीजेयू ने जिले के कॉलेजों में इनवायरमेंट स्टडीज विषय को अनिवार्य किया है। इसके अंकों को रिजल्ट में भी जोड़ा जाएगा। गौरतलब है कि 20 मई को परीक्षा के आयोजन के लिए जीजेयू को कॉलेजों में चल रही बीएससी व बीबीए के 6 विषयों की परीक्षा को भी पोस्टपोन करना पड़ा। जिले के कॉलेजों में अगले वर्ष फर्स्ट सेमेस्टर से ही इनवायरमेंट स्टडीज विषय की परीक्षा करवाई जाएगी। इसके लिए प्रथम सेमेस्टर से इस विषय के लिए कक्षाएं भी आरंभ की जाएगी। हालांकि इस विषय की परीक्षा पहले भी आयोजित की जाती थी। मगर पहले यह सिर्फ एक क्वालिफाइंग परीक्षा के रूप में होती थी। जिससे रिजल्ट पर कोई प्रभाव नहीं होता था। मगर अब विद्यार्थियों को इसे अन्य विषयों के साथ ही पढ़ना होगा।

पहली बार बड़े स्तर पर परीक्षा

कॉलेजों में यह पहली बार है कि इतने बड़े स्तर पर किसी विषय की परीक्षा का आयोजन किया गया। क्योंकि इसमें सभी संकायों के स्टूडेंट शामिल रहे। विवि ने कॉलेजों में बोटनी, जूलॉजी आदि विषयों लेक्चरर को इस विषय को पढ़ाने के अादेश दिए हैं।\\\'\\\' सत्य सुरेंद्र सिंगला, प्रिंसिपल, इंपीरियल कॉलेज, हिसार।

खबरें और भी हैं...