पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • अनुबंधित विद्युतकर्मी करेंगे एमडी का घेराव

अनुबंधित विद्युतकर्मी करेंगे एमडी का घेराव

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अनुबंधित कर्मचारी विद्युत सदन में बैठक करते हुए।

भास्कर न्यूज | हिसार

अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक रविवार को विद्युत सदन में हुई। इसमें पिछले पांच महीनों के दौरान प्रशासन व सरकार के साथ हुई बातचीत व आंदोलन की समीक्षा की गई। इसके साथ ही ऐलान किया कि अगर एक जून तक कर्मचारियों की मांगें पूरी नहीं हुईं तो एक जून को प्रदेशभर के विद्युत अनुबंधित कर्मचारी क्रांतिमान पार्क में एकत्र होकर प्रदर्शन करते हुए विद्युत सदन में एमडी व चीफ टीएस का घेराव करेंगे। उन्होंने आर पार की लड़ाई का ऐलान किया जाएगा। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेशाध्यक्ष दिनेश वशिष्ठ ने कहा कि अनुबंधित विद्युत कर्मचारी पिछले लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने मांग की है कि किसी भी कर्मचारी का शोषण न किया जाए। महासचिव गुरप्रीत बराड़ ने संगठन के विस्तार व प्रदेशभर के अनुबंधित कर्मचारियों को एक सूत्र में बांधने के लिए काम करने पर जोर दिया। इस अवसर पर प्रदेश भर से सभी जिलाध्यक्ष व सब डिविजन कार्यकारिणी के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद थे।

ये हैं मांगें

वर्ष 2014 से 2016 के बकाया वेतन का भुगतान करने।

कर्मचारियों के खाते में जमा कराए गए ईपीएफ व ईएसआई की एसआईटी से जांच कराने।

सभी कर्मचारियों को पहचान पत्र व वेतन स्लिप जारी करने।

खबरें और भी हैं...