पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • क्रांतिमान पार्क में ग्रामीण सफाई कर्मचारी हुए एकजुट

क्रांतिमान पार्क में ग्रामीण सफाई कर्मचारी हुए एकजुट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन के सदस्य क्रांतिमान पार्क से डीसी आवास जाते हुए।

यूनियन ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

हिसार | क्रांतिमान पार्क में ग्रामीण सफाई कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर एकजुट हुए और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन हरियाणा सीटू जिला कमेटी हिसार ने उपायुक्त कार्यालय पर प्रधान धर्मवीर सिंह वैद्य व सचिव राजेश बालसमंद के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। सीएम के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।

सीटू नेता एवं पूर्व जिला पार्षद कामरेड सुरेश कुमार ने बताया कि पूरे प्रदेश का ग्रामीण सफाई कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर आंदोलन पर है। सरकार बार-बार बातचीत करने का ढोंग करती है और यूनियन के नेताओं से बात नहीं करना चाहती है। इससे साफ तौर पर यह लगता है कि ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को हरियाणा सरकार इंसान तक नहीं मानना चाहती। भवन निर्माण कामगार यूनियन के राज्य अध्यक्ष देशराज राज्य महासचिव सुखबीर सिंह सीटू नेता मोहनलाल राजली वीरेंद्र दुर्जनपुर अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन के राज्य महासचिव रामअवतार सुलचानी मियां सिंह विनोद कुमार ने संबोधित किया।

मुख्य मांगें

सभी ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को पक्का किया जाए। न्यूनतम वेतन 18 हजार रुपए घोषित किया जाए। ग्रामीण सफाई कर्मचारियों का वेतन सीधा कर्मचारियों के खाते में आना सुनिश्चित किया जाए। काम करने के सभी औजार कर्मचारियों को दिए जाएं। गर्मी सर्दियों की छुट्टियां सफाई कर्मचारियों की भी लागू की जाए।

खबरें और भी हैं...