होली एंजल स्कूल में मनाया वैशाखी पर्व
हिसार | पर्व हमारे जीवन में खुशियों के नए-नए रंग भरते हैं। यह हमारी संस्कृति की पहचान है जिनसे विद्यार्थियों को अवगत करवाना बेहद आवश्यक है। शुक्रवार को होली एंजल स्कूल में वैशाखी का पर्व मनाया गया। विद्यार्थियों को वैशाखी के महात्म्य एवं ऐतिहासिक महत्व से परिचित करवाया गया। छठी, सातवीं, आठवीं एवं नौवीं की छात्राओं ने पंजाबी गीत पर मोहक नृत्य प्रस्तुत किया। जिनके साथ-साथ सभी झूम उठे।