भगवान परशुराम की शोभायात्रा को लेकर जनसंपर्क अभियान जारी, विनय वत्स हरी झंडी दिखाएंगे
हिसार | अक्षय तृतीया के दिन भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में 15 अप्रैल को हिसार शहर में निकलने वाली भगवान श्री परशुराम की शोभायात्रा को लेकर जनसंपर्क अभियान जोरों पर हैं। भगवान परशुराम जनकल्याण संस्थान के मुख्य संयोजक ज्योति प्रकाश कौशिक ने बताया कि गांव-गांव निमंत्रण दिए जा रहे हैं। कौशिक ने बताया कि बलवंत शर्मा, सुशील शर्मा, श्रीभगवान कौशिक, राहुल शर्मा, श्याम घिराइया, पुनीत शर्मा, मोनू शर्मा, प्रवीण शर्मा, अंकित कौशिक, अमित शर्मा डिपू वाला, उदयन सागर, बजरंग कौशिक, मोहन लाल शर्मा, नवनीत शर्मा, सुशील शर्मा सरसाना, गगन शर्मा आदि युवाओं ने अलग-अलग टीमें बनाकर मोहल्लों व गांवों का दौरा किया है। कौशिक के अनुसार शोभायात्रा दिल्ली रोड़ सातरोड़ स्थित हनुमान मंदिर में हवन यज्ञ के बाद शुरु होकर दिल्ली रोड़ से बस स्टैंड, बरवाला चुंगी व पड़ाव चौक होते हुए ब्राह्मण धर्मशाला में संपन्न होगी। समाज में समरसता का संदेश देने व आपसी भाईचारे को मजबूत करने के उद्देश्य से सभी 36 बिरादरियों से एक-एक व्यक्ति हवन यज्ञ में बैठकर यजमान की भूमिका निभाएंगे। शोभायात्रा को युवा नेता एवं समाजसेवी विनय वत्स हरि झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।