पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • सीएम घोषणा पर 3.61 करोड़ में बने बरवाला चुंगी से जहाज पुल चौक फोरलेन सहित चार नई सड़कें टूटेंगी, बिछेंगी पानी सीवरेज लाइन

सीएम घोषणा पर 3.61 करोड़ में बने बरवाला चुंगी से जहाज पुल चौक फोरलेन सहित चार नई सड़कें टूटेंगी, बिछेंगी पानी-सीवरेज लाइन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुख्यमंत्री की घोषणा पर बने 3.61 करोड़ के फोरलेन में अधिकारियों के तालमेल की कमी सामने आई है। दरअसल, बरवाला चुंगी से जहाजपुल चौक तक फोरलेन का निर्माण कार्य लगभग पूरा होने को है, अब जनस्वास्थ्य विभाग यहां पेयजल सप्लाई लाइन बिछाने जा रहा है। जेई से लेकर आला अधिकारियों तक मौके का निरीक्षण कर चुके हैं। इसके लिए नये बने सीसी रोड पर कट लगाए जाएंगे। हालांकि अधिकारी कहते हैं कि कुछ जगह बची जहां से लाइन दबाई जाएगी। ऐसा ही मामला वार्ड-4 में महावीर काॅलोनी में 24 लाख से बनी सड़क का है। यहां 70 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। अब उस सड़क को उखाड़कर वहां सीवरेज लाइन बिछाने की तैयारी है।

बरसों बाद सड़क बनने से लोगों को सुविधा मिलनी शुरू हुई थी कि निगम और जनस्वास्थ्य विभाग में तालमेल की कमी के कारण फिर परेशानी झेलनी पड़ सकती है। नई सड़कें तोड़कर यहां पाइप लाइन बिछाने का फैसला 11 अप्रैल को दोनों विभागों की बैठक में लिया। कमिश्नर की अध्यक्षता में हुई बैठक में निगम एसई रामजीलाल, एक्सईएन विवेक गिल, जनस्वास्थ्य के एक्सईएन जसवंत सिंह, एक्सईएन विवेक गिल, सहायक अभियंता, जेई मौजूद थे।

बरसों की मिन्नतों के बाद बनी सड़क....तोड़ने का फैसला मिनटों में
बरवाला चुंगी से जहाजपुल चौक फोरलेन फाइल फोटो

बरवाला चुंगी से पड़ाव चौक तक जनस्वास्थ्य विभाग पेयजल सप्लाई लाइन बिछाएगा। लाइन डालने में लगने वाले रोड कट जनस्वास्थ्य विभाग ठीक करवाएगा व 3 वर्ष तक विभाग की ही जिम्मेदारी होगी।

वार्ड-4 में महावीर काॅलोनी में वाटर वर्क्स पर विभाग को सीवरेज लाइन बिछानी है। यह सड़क 70 प्रतिशत बनी चुकी है।

सैनियान मोहला, बडवाली ढाणी, लक्ष्मीबाई कान्वेंट स्कूल, सूर्या चौक से शांति चौक, एकता नगर, उत्तम नगर में सीवरेज व पानी लाइन बिछाई जानी प्रस्तावित है। वे गली निगम नहीं बनाएगा। बल्कि जनस्वास्थ्य विभाग ठीक करवाएगा।

जिंदल अस्पताल रोड पर अक्टूबर 2016 में सीवरेज लाइन बिछाई गई, वहां जनस्वास्थ्य विभाग ने जो पेंच वर्क किया कुछ दिन बाद वहां गड्ढे हो गए। जिन पर पेंचवर्क लगाने पर सहमति हुई।

डाबड़ा चौक से जिंदल पुल, जिंदल पुल से इंडस्ट्री एरिया, जिंदल चौक से आईटीआई चौक व अर्बन एस्टेट के बरसाती नालों को पब्लिक हेल्थ ने सफाई से इनकार कर दिया था। बैठक में सफाई पर सहमति जताई है।

इन चार सड़कों को तोड़ने की तैयारी
जो विभाग उखाड़ेगा सड़क, वही कराएगा मेंटेनेंस
सड़क में कट लगने के बाद उस हिस्से की ठेकेदार की तीन साल की वारंटी खत्म हो जाएगी। क्योंकि जो कट लगेगा वहां ठीक करने की जिम्मेदारी जनस्वास्थ्य विभाग की होगी। साथ ही उसके कारण सड़क के किसी हिस्से में दरार या क्षति होती है तो तीन साल तक विभाग ठीक करवाएगा।

पहले कहा था देखें कोई लाइन तो नहीं बिछानी : मेयर
तकनीकी शाखा के अधिकारियों को पहले ही कहा है कि सड़क निर्माण से पहले देखें कि वहां सीवरेज लाइन या पेयजल लाइन बिछी है या नहीं। नहीं तो उनके बार में एनओसी लें। लेकिन कई कार्यों में ऐसा नहीं हो रहा, कहीं न कहीं रिपोर्ट तैयारी में सुस्त कार्यप्रणाली दिखाई जा रही है।’’ शकुंतला राजलीवाला, मेयर।

बिना संबंधित विभाग से एनओसी लिए यदि किसी विभाग के कर्मचारी सड़क को तोड़ते हैं तो उनके खिलाफ प्रॉपर्टी डैमेज एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करवाया जा सकता है। यदि सड़क तोड़ने के मामले में अधिकारी या कर्मचारी दाेषी पाया जाए तो उसे 3 साल तक की सजा भी हो सकती है।’’ लाल बहादुर खोवाल, वरिष्ठ अधिवक्ता।

बरवाला चुंगी रोड व जहाज पुल मार्ग पर हमें कोई लाइन नहीं बिछानी है। केवल सिटी थाना रोड पर बिछानी है।’’ -जसवंत सिंह, एक्सईएन, जनस्वास्थ्य विभाग।

खबरें और भी हैं...