पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • सेक्टर 16 17 में आरओबी पिलर लगाने का काम शुरू

सेक्टर 16-17 में आरओबी पिलर लगाने का काम शुरू

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार । सेक्टर 16-17 में करीब साढ़े 23 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले आरओबी का टेंडर अलॉट होने के तुरंत बाद ही टेस्ट पाइल सैंपल प्रक्रिया शुक्रवार को शुरू हो गई। बीएंडआर के अधिकारियों ने मशीन से पिलर वाले स्थान पर गड्ढे करवाए। मिट्टी की रेजिस्टेंस जांची जाएंगी कि यह कितना लोड झेल सकती है।

यह है प्रोसेस : पुल या बहुमंजिला इमारत बनाने को पाइल टेस्टिंग की जाती है। जमीन के करीब 50 फीट या अधिक डेप्थ में एक डिजाइन स्टैंडर्ड के अनुसार उतना ही गहरा व मोटा डायाग्राम में कंकरीट पिलर बनाया जाता है। करीब 28 दिन तक सूखाने के बाद उस पर प्लेट लगा हैवी लोड डाला जाता है। अगर इस पाइल पर कोई असर नहीं पड़ता अथवा नहीं टूटती या जमीन नहीं धंसती तो सैंपल पास माना जाता है।

खबरें और भी हैं...